चंडीगढ़-पंचकूला में कई विभागों में हुई मीटिंग, हड़ताल होगी ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व: सुभाष लांबा
चंडीगढ़,9 फरवरी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि 12 फरवरी की सफल हड़ताल सरकार पर ठेका कर्मचारियों को पक्का करने का दबाव बढ़ाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार हाईकोर्ट के फैसले अनुसार ठेका कर्मियों को पक्का करने की बजाय जॉब सिक्योरिटी देकर हाईकोर्ट की अवमानना से बचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि एचकेआरएन के 5-6 महीनों का रुका हुआ वेतन देने ,निकाले गए कर्मचारियों की नोकरी बहाली तथा ठेका कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी नहीं नौकरी पक्की करने की मांग की। उन्होंने यह ऐलान सोमवार को पंचकूला में विभिन्न विभागों में आयोजित कर्मचारियों की सभाओं को संबोधित करते हुए किया। जन संपर्क अभियान में उनके साथ अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लाम्बा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान नितिन सिंगला, सचिव विजय पाल, पूर्व जिला सचिव श्रृवण कुमार जांगड़ा,सह सचिव रणधीर राघव आदि शामिल थे। अभियान के तहत सोमवार को एचएसवीपी, पब्लिक हेल्थ, नगर निगम, बागवानी, चतुर्थ व तृतीय श्रेणी,बिजली व मंडी बोर्ड आदि विभागों में गेट मीटिंग की। गेट मीटिंगों में कर्मचारियों ने हड़ताल में बढ़-चढ़कर शामिल होने का संकल्प लिया और सेक्टर पांच में एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन करने का फैसला किया गया।
अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने आयोजित कर्मचारी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार नव उदारवादी आर्थिक नीतियों को आक्रमकता से लागू कर रही है। जन सेवाओं के विभागों और पीएसयू का निजीकरण कर रहे हैं। पीएफआरडीए एक्ट रद्द कर पुरानी पेंशन बहाली करने की बजाय ओल्ड पेंशन स्कीम से छेड़छाड़ करने की तैयारी कर रही है। आठवें पे कमीशन के टर्म ऑफ रेफरेंस में इसका साफ संकेत कर दिया है। उन्होंने कहा कि कहा कि हरियाणा प्रति व्यक्ति आय में देश में दूसरे नंबर पर है। इसलिए कर्मचारी वेतन भत्ते भी बेहतर लेने के हकदार हैं, लेकिन सरकार अलग से वेतन आयोग का गठन करने और पांच हजार रुपए अंतरिम राहत देने की मांग को भी अनसुना कर रही है। उन्होंने कहा सरकार बड़े पूंजीपतियों के लाखों करोड़ के कर्ज़ और टैक्सों को बट्टे खाते में डाल रही है, लेकिन कर्मियों और पेंशनर्स के 18 महीने के डीए डीआर को रिलीज नही कर रही है। जिसको लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है कि वे भारी संख्या में हड़ताल में शामिल होकर सरकार को जवाब देंगे। उन्होंने दावा किया कि हड़ताल ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगी।
मीटिंग को एचएसवीपी की विभिन्न कर्मचारी यूनियन राज्य प्रधान व महासचिव कृष्ण धीमान, जयनारायण कौशिक, रामनिवास ठाकरान, राय सिंह, एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन, रामचंद्र, सुरेंद्र सिंह, वेद दूहन, जगबीर सिंह और बलवान सिंह प्रधान हुडा सफाई कर्मचारी यूनियन के अलावा मंडी बोर्ड वर्कर यूनियन के प्रधान राजेश ढांडा व सचिव आनंद सभ्रवाल आदि ने संबोधित किया।











Total Users : 291335
Total views : 493631