October 12, 2026 1:30 pm

October 12, 2026 1:30 pm

महम में विकास की रफ्तार तेज: 202.77 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

चंडीगढ़, 5 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को रोहतक जिले के महम में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली के दौरान 202.77 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 231.25 लाख रुपये की लागत वाली 2 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें 155.14 लाख रुपये से टाउन पार्क का नवीनीकरण और 76.11 लाख रुपये की लागत से महम के वार्ड-2 में सैनी सामुदायिक केंद्र का निर्माण शामिल है।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग की 118.84 करोड़ रुपये तथा जनस्वास्थ्य विभाग की 80 करोड़ 88 लाख 14 हजार रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। गांव सुंदरपुर में 74.04 लाख रुपये की लागत से नए स्कूल भवन की नींव भी रखी गई।
सिंचाई और जल प्रबंधन को मिलेगी मजबूती
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के तहत 8947 लाख रुपये की लागत से भिवानी सब-ब्रांच की री-मॉडलिंग की जाएगी। साथ ही, महम क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। इनमें महम ड्रेन पर 496 लाख रुपये की लागत से रिटेनिंग वॉल, भैणी सुरजन, भैणी चंद्रपाल और समैण में 1238 लाख रुपये की भूमिगत पाइपलाइन, भैणी मातो से जुई फीडर पाइपलाइन (267 लाख रुपये), बहलबा लिंक ड्रेन पाइपलाइन (106 लाख रुपये) और अन्य कई कार्य शामिल हैं।
इसी क्रम में मोखरा खेड़ी में 319 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सुरक्षा दीवार, समैण में 139 लाख रुपये से सोलर सबमर्सिबल पंप तथा फरमाणा खास से करसोल माइनर पाइपलाइन (135 लाख रुपये) के निर्माण कार्य भी किए जाएंगे।
शहर में पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत
मुख्यमंत्री ने महम शहर में पंपिंग स्टेशन के सुदृढ़ीकरण की भी नींव रखी, जिस पर 8088.14 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना से शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।
शिक्षा क्षेत्र को भी मिलेगा बढ़ावा
शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के तहत जीपीएस सुंदरपुर में 74.04 लाख रुपये की लागत से नए स्कूल भवन का निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध
इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महम में शुरू की गई ये परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगी और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 6 4
Total Users : 429164
Total views : 684379

शहर चुनें