October 12, 2026 2:53 pm

October 12, 2026 2:53 pm

CHANDIGARH: MCM डीएवी में एचआईवी/एड्स पर जागरूकता सत्र का आयोजन

चंडीगढ़, 9 फरवरी: मेहर चंद महाजन डीएवी महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों और रेड रिबन क्लब ने ‘सुरक्षित कल: एचआईवी/एड्स पर युवा जागरूकता’ शीर्षक से एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया। सत्र का उद्देश्य छात्राओं को एचआईवी/एड्स के बारे में शिक्षित करना, प्रचलित भ्रांतियों को दूर करना और निवारक उपायों और सहायता प्रणालियों को बढ़ावा देना था।

इस आयोजन में चंडीगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के सहायक निदेशक (युवा मामले) डॉ. सुनील पंघाल बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित थे। डॉ. सुनील पंघाल ने एचआईवी/एड्स की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर संवेदनशीलतापूर्वक चर्चा की। उन्होंने एचआईवी वायरस के संचरण और समय पर चिकित्सा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने पोस्ट-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (पीईपी), जिसमें कि संभावित जोखिम के बाद भी निर्धारित समय के भीतर दिए जाने पर एक निवारक उपाय के रूप में इसकी प्रभावशीलता पर भी चर्चा की । सत्र में एचआईवी/एड्स के प्रसार को रोकने के लिए जागरूकता, जिम्मेदार व्यवहार और शीघ्र हस्तक्षेप के महत्व पर भी बल दिया गया।
कार्यवाहक प्राचार्या नीना शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक हैं ।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 2 0 0
Total Users : 429200
Total views : 684428

शहर चुनें