September 13, 2026 5:29 am

September 13, 2026 5:29 am

HARYANA: 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी व निजी व्यक्ति रंगे हाथ गिरफ्तार

ब्लॉक पंचायत कार्यालय खरखौदा में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

रोहतक/सोनीपत, 09 फरवरी 2026। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एंटी करप्शन ब्यूरो), रोहतक ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लॉक पंचायत कार्यालय, खरखौदा (जिला सोनीपत) से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी और एक निजी व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रीमती सुदेश, पटवारी (उम्र 25 वर्ष), निवासी गांव सुरेठी, जिला झज्जर तथा कृष्ण चन्द्र पुत्र सीताराम, निवासी गांव सिसाना, जिला सोनीपत (निजी व्यक्ति/कैंटीन संचालक) के रूप में हुई है।

इस संबंध में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में अभियोग संख्या 03, दिनांक 09.02.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मामला दर्ज किया गया है।

 

मामला संक्षेप में

शिकायतकर्ता अनिल पुत्र कृष्ण, निवासी गांव सिसाना, जिला सोनीपत ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उसके गांव में लगभग 450 गज पंचायती भूमि पर उसका करीब 25 वर्षों से कब्जा है। सरकार की हिदायतों के अनुसार वह वर्ष 2004 के कलेक्टर रेट के डेढ़ गुना शुल्क का भुगतान कर उक्त भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम कराने का पात्र है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 06 फरवरी 2026 को वह इस संबंध में ब्लॉक पटवारी श्रीमती सुदेश से उनके कार्यालय में मिला, जहां रजिस्ट्री कराने के एवज में 25,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई। बाद में सौदा 20,000 रुपये में तय हुआ। आरोप है कि श्रीमती सुदेश ने शिकायतकर्ता को यह राशि कृष्ण चन्द्र को देने के निर्देश दिए।

 

योजनाबद्ध रेड, दोनों आरोपी गिरफ्तार

शिकायत की पुष्टि के बाद अभियोग दर्ज कर सीडीसी/निरीक्षक जगजीत सिंह नं. 1241/सोनीपत के नेतृत्व में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उप-केंद्र सोनीपत की टीम ने रेडिंग पार्टी गठित की। टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को ब्लॉक पंचायत कार्यालय, खरखौदा से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो की अपील

एंटी करप्शन ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 या 1064 पर दें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 2 4 8 0
Total Users : 412480
Total views : 662296

शहर चुनें