July 25, 2026 5:14 pm

July 25, 2026 5:14 pm

विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई: एएसआई 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

चंडीगढ़, 9 फरवरी 2026 : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला मोहाली के थाना सदर, खरड़ में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) जसवीर सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी एएसआई की गिरफ्तारी सेक्टर-127, मोहाली निवासी एक शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता ने सुमन लता के खिलाफ थाना खरड़ में मारपीट का मामला दर्ज करवाया था, जिसकी जांच एएसआई जसवीर सिंह के पास थी।
प्रवक्ता के अनुसार, जब शिकायतकर्ता अदालत में चालान पेश किए जाने की प्रगति जानने के लिए एएसआई के पास पहुंचा, तो आरोपी ने सक्षम अदालत में चालान पेश करने के एवज में 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने से जुड़ी बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली और इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो से कर दी।
शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत आरोपी एएसआई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया गया।
विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना विजिलेंस ब्यूरो, मोहाली में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 7 7 7 5 6
Total Users : 377756
Total views : 615283

शहर चुनें