October 12, 2026 2:51 pm

October 12, 2026 2:51 pm

हरियाणा गृह विभाग में IPS/HPS अधिकारियों के तबादले

चंडीगढ़, 09 फरवरी 2026। हरियाणा के राज्यपाल ने गृह विभाग में प्रशासनिक कार्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले/पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
जारी आदेशों के अनुसार, मकसूद अहमद, आईपीएस (हरियाणा: 2016), जो अब तक डीसीपी/एनआईटी, फरीदाबाद के पद पर तैनात थे, उन्हें एसपी/पीएचक्यू, पंचकूला नियुक्त किया गया है।
वहीं, सुरेश कुमार, एचपीएस (जन्मतिथि: 02 मई 1978), जो वर्तमान में डीएसपी/द्वितीय आईआरबी, नूंह के पद पर कार्यरत थे, उन्हें डीएसपी/होडल (जिला पलवल) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। यह नियुक्ति रिक्त पद के विरुद्ध की गई है।
यह आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार (गृह विभाग) सुधीर राजपाल, आईएएस द्वारा जारी किए गए हैं।
आदेश क्रमांक 03/08/2020-2HG1, दिनांक 09 फरवरी 2026, चंडीगढ़ से जारी किया गया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 9 9
Total Users : 429199
Total views : 684427

शहर चुनें