August 28, 2026 9:33 am

August 28, 2026 9:33 am

हिसार में प्रधान सिपाही 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिसार, 09 फरवरी 2026। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस में तैनात प्रधान सिपाही दिनेश (नं. 376/हिसार) को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी थाना शहर हिसार के निकट की गई। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 04 दिनांक 09.02.2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में मामला दर्ज किया गया है।
मामला संक्षेप में
शिकायतकर्ता के अनुसार, 20 दिसंबर 2025 को उसके भतीजों नवीन, सचिन, आशीष एवं ध्रुव का कमल पुत्र राजपाल व अन्य निवासियों के साथ सेक्टर-13, हिसार में झगड़ा हुआ था। इस मामले में थाना सिविल लाइन, हिसार में अभियोग संख्या 468/25 विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।
शिकायत में बताया गया कि उक्त मामले में ध्रुव को गिरफ्तार कर 09 जनवरी 2026 को थाना सिविल लाइन, हिसार में तैनात सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश द्वारा सेंट्रल जेल हिसार भेजा गया था। आरोप है कि एसआई जयप्रकाश ने ध्रुव को शीघ्र रिहा करवाने, चालान जल्द न्यायालय में पेश करने तथा जमानत में सहूलियत दिलाने के एवज में प्रधान सिपाही के माध्यम से 1,00,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।
शिकायत की सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निरीक्षक फतेह सिंह के नेतृत्व में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार आरोपी प्रधान सिपाही को 1 लाख रुपये की रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले में सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश की कथित संलिप्तता को लेकर जांच जारी है।
जनता से अपील
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 अथवा 1064 पर दें। प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 5 4
Total Users : 399354
Total views : 644619

शहर चुनें