August 29, 2026 1:42 pm

August 29, 2026 1:42 pm

हरियाणा में बदला मौसम का मिज़ाज, तापमान में गिरावट से राहत

चंडीगढ़: हरियाणा में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने करवट ले ली है। बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान पर अब ब्रेक लगा है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के कारण तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। मंगलवार को भी सुबह से ही अनेक जिलों में बादलों की मौजूदगी देखी गई।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का अधिकतम तापमान औसतन 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम का ताजा अपडेट
राज्य के करीब 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि 11 फरवरी से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने लगेंगी, जिससे रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। वहीं 17 फरवरी के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मैदानी इलाकों में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौजूदा हालात फसलों के लिए अनुकूल बताए जा रहे हैं।

भिवानी में सबसे अधिक तापमान
प्रदेश में दिन के समय औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 0.4 डिग्री की गिरावट आई है।
सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान भिवानी में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि महेंद्रगढ़ में तापमान 26.1 डिग्री रहा। वहीं सबसे कम तापमान यमुनानगर में 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य जिलों में तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

चंडीगढ़ का मौसम
चंडीगढ़ में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने से दिन के समय ठंड का अहसास रहा। मंगलवार सुबह भी हल्के बादल नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटों में चंडीगढ़ के तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। 15 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। आज शहर का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है और हवाएं चलती रहेंगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 3 5 8
Total Users : 400358
Total views : 645979

शहर चुनें