पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा 22,074 किमी सड़कों का कार्य प्रगति पर
मोहाली के गांव दुराली में दुराली–मनौली व दैड़ी–चाओमाजरा लिंक सड़क का शिलान्यास
साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), 11 फरवरी।
पंजाब के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार राज्य के लोगों से किए गए वादों के अनुरूप पूरे पंजाब में लगभग 40,103 किलोमीटर लिंक सड़कों की मरम्मत और अपग्रेडेशन का कार्य तेज़ी से कर रही है, ताकि आम जनता को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधाएं मिल सकें।
मोहाली के निकट गांव दुराली में विधायक कुलवंत सिंह की उपस्थिति में दुराली–मनौली और दैड़ी–चाओमाजरा लिंक सड़क का शिलान्यास करते हुए मंत्री खुड्डियां ने बताया कि कुल 40,103 किमी लिंक सड़कों में से 22,074 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत व अपग्रेडेशन का कार्य पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा किया जा रहा है, जबकि शेष सड़कों का कार्य लोक निर्माण विभाग (PWD) के माध्यम से पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि 3.66 किलोमीटर लंबी इस सड़क को 188.15 लाख रुपये की लागत से अपग्रेड किया जाएगा। यह सड़क सेक्टर-82 पीआर-7 रोड के साथ एक नए लिंक के रूप में कार्य करेगी। सड़क की चौड़ाई मौजूदा 10 फुट से बढ़ाकर 18 फुट की जाएगी, जिससे यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
कृषि मंत्री ने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार के गठन से पहले पंजाबियों ने जो सपने देखे थे, वे अब जन-केन्द्रित नीतियों के जरिए साकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत सरकारी और पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि 600 यूनिट तक शून्य बिजली बिल योजना से दो महीनों में प्रदेशवासियों को बड़ी राहत मिली है और करीब 86 प्रतिशत उपभोक्ताओं को शून्य बिल मिल रहे हैं। इसके अलावा, अब तक लगभग 64,000 सरकारी नौकरियां मेरिट के आधार पर दी जा चुकी हैं।
श्री खुड्डियां ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए सुधारों से लोगों को महंगी स्कूल फीस, इलाज और लैब टेस्ट के खर्चों से राहत मिली है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भगवंत सिंह मान सरकार पंजाब और पंजाबियों की भलाई के लिए निरंतर काम कर रही है और जल्द ही पंजाब देश में अपना खोया हुआ गौरव पुनः हासिल करेगा। उन्होंने गांववासियों द्वारा रखी गई स्थानीय मांगों पर भी जल्द विचार करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह मोहाली ने मोहाली विधानसभा क्षेत्र में 60 लिंक सड़कों की मरम्मत को मंजूरी देने के लिए कृषि मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज शुरू की गई यह सड़क मोहाली–चंडीगढ़ मार्ग के लिए एक वैकल्पिक रास्ता साबित होगी। साथ ही उन्होंने सड़कों के निर्माण के बाद पांच वर्षों तक रखरखाव की गारंटी देने के फैसले की सराहना की।
उन्होंने गांवों के समग्र विकास का भरोसा दिलाते हुए कहा कि गमाडा द्वारा विकसित किए जा रहे सेक्टरों की तर्ज पर गांवों का भी विकास किया जाएगा। जल्द ही सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कम्युनिटी सेंटर, सिंचाई के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इस मौके पर मंडी बोर्ड के अधिकारियों सहित मलकीत सिंह (सरपंच, दुराली), सुरिंदर सिंह (पीए), अवतार सिंह मौली, करमजीत सिंह चिल्ला, कुलवीर सिंह (सरपंच, मनौली), दलीप सिंह मास्टर, रणधीर सिंह (सरपंच, चाओमाजरा), कुलदीप सिंह समाना, तरलोचन सिंह, गोबिंदर मित्तल (चेयरमैन, मार्केट कमेटी), अकबिंदर सिंह गोसल (चेयरमैन, ट्रेड विंग), हरविंदर सिंह रिंकू (सरपंच, रायपुर खुर्द), गुरजंट सिंह (सरपंच, गुडाना), बलकार सिंह (सरपंच, सुखगढ़), गुरदेस सिंह (सरपंच, सनेटा), निरमैल सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, लाली (दुराली) और जसपाल सिंह (मटौर) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











Total Users : 291344
Total views : 493640