August 30, 2026 4:46 am

August 30, 2026 4:46 am

किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का हमला तेज, राहुल गांधी ने संसद में किसान नेताओं से की मुलाकात

नई दिल्ली: नेता विपक्ष राहुल गांधी ने संसद भवन में देशभर के किसान संगठनों के प्रमुखों और किसान नेताओं से मुलाकात की। बैठक के दौरान किसानों से जुड़े मौजूदा मुद्दों, विशेषकर भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर गहरी चिंता जताई गई।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में आकर देश के किसानों के हितों से समझौता किया है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेड डील से अमेरिकी किसान भारत में अपना उत्पाद बेचकर मुनाफा कमाएंगे, जबकि भारतीय किसानों के लिए मुश्किलें और बढ़ जाएंगी तथा उनका भविष्य अंधेरे में चला जाएगा।

नेता विपक्ष ने चेतावनी दी कि यदि मोदी सरकार ने यह “देशविरोधी फैसला” वापस नहीं लिया तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और किसान संगठन मिलकर किसानों के अधिकारों की हर स्तर पर रक्षा करेंगे।

बैठक में शामिल प्रमुख किसान नेता

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस: सुखपाल सिंह खैरा

ग्रामीण किसान मजदूर समिति (GKS), राजस्थान: रणजीत सिंह संधू

भारतीय किसान मजदूर यूनियन, हरियाणा: एडवोकेट अशोक बलहारा

KMM, केरल: पी.टी. जॉन

BKU क्रांतिकारी: बलदेव सिंह ज़ीरा

प्रोग्रेसिव फार्मर्स फ्रंट: आर. नंदकुमार

BKU शहीद भगत सिंह: अमरजीत सिंह मोहरी

ऑल इंडिया किसान कांग्रेस: अखिलेश शुक्ला

आम किसान यूनियन: केदार सिरोही

किसान कांग्रेस, पंजाब: किरणजीत सिंह संधू

राज्यसभा: गुरप्रीत सिंह संघा

किसान मजदूर मोर्चा-इंडिया: गुरमनीत सिंह मंगत

जम्मू-कश्मीर ज़मीदारा फोरम: हमीद मलिक

KMM: तेजवीर सिंह

हरियाणा किसान संघर्ष समिति: धर्मवीर गोयत

कृषक समाज: ईश्वर सिंह नैन

दक्षिण हरियाणा किसान यूनियन: सतबीर खटाना

बैठक के बाद किसान नेताओं ने एक सुर में कहा कि वे किसी भी ऐसी नीति का विरोध करेंगे जो भारतीय किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाती हो।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 7 9 2
Total Users : 400792
Total views : 646592

शहर चुनें