August 28, 2026 10:12 am

August 28, 2026 10:12 am

हरियाणा में ‘नशे का नासूर’: सुरजेवाला का भाजपा सरकार पर हमला, बोले—युवा बर्बादी के कगार पर

चंडीगढ़/हरियाणा: हरियाणा में नशे के बढ़ते प्रकोप को लेकर राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में “नशे का ज़हर” तेजी से फैल रहा है, युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर धकेली जा रही है, लेकिन सरकार पूरी तरह “गायब” है।

नशे का नासूर पूरे हरियाणा को खोखला कर रहा”
सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में नशा अब एक नासूर बन चुका है, जो दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। सरकार नाकाम साबित हुई है और नशा तस्कर पूरी तरह बेलगाम हैं। उन्होंने दावा किया कि नए साल के महज डेढ़ महीने में ही नशा सप्लाई से जुड़े अपराधों में 81% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

हालात भयावह, युवाओं की ज़िंदगी दांव पर
सुरजेवाला ने कहा कि स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कई जगह युवा अपने ही खून में नशे की गोलियां घोलकर इंजेक्शन ले रहे हैं। यह सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि सामाजिक त्रासदी है, जो पूरे प्रदेश के वर्तमान और भविष्य को अंधेरे में धकेल रही है।

मेडिकल नशा” खुलेआम, कार्रवाई क्यों नहीं?
उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल नशा सप्लायरों की जानकारी होने के बावजूद पुलिस और प्रशासन किसी दबाव में कार्रवाई नहीं कर रहे।
दवा की दुकानों से खुलेआम मेडिकल नशा बिक रहा है।
₹40 MRP वाला इंजेक्शन ₹1000 तक बेचा जा रहा है।
10 ML का डोज सेट ₹100 में बेचा जा रहा है।
सुरजेवाला ने कहा कि नशा तस्करी और नशाखोरी पर लगाम लगाने के सरकारी दावे पूरी तरह कागज़ी साबित हो रहे हैं।

सरकार और “सफेदपोश आकाओं” पर सवाल
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर नशा माफियाओं और सत्ता में बैठे उनके कथित “सफेदपोश आकाओं” पर कार्रवाई कब होगी? प्रदेश में फैली “नशे की महामारी” हर घर से खुशियां छीन रही है, परिवार उजड़ रहे हैं और मातम पसरा है।

सत्ता की मदहोशी में सरकार बेसुध”
सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार, खासकर मौजूदा नेतृत्व, सत्ता की मदहोशी में बेसुध पड़ी है। जब तक नशा माफिया पर सख्त और ईमानदार कार्रवाई नहीं होगी, तब तक हरियाणा का भविष्य सुरक्षित नहीं हो सकता।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 6 2
Total Users : 399362
Total views : 644632

शहर चुनें