August 30, 2026 6:57 am

August 30, 2026 6:57 am

हरियाणा में आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान, गेहूं-सरसों की अगेती फसल बिछी

चंडीगढ़: हरियाणा में बुधवार को हुई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते गेहूं और सरसों की अगेती फसल बिछ गई। खासतौर पर पानीपत सहित कई इलाकों में फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में औसतन 0.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारिश और पश्चिमी विक्षोभ से गिरा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसी कारण हरियाणा के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। बारिश के चलते दिन के तापमान में 2 से 11.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम अधिकतम तापमान महेंद्रगढ़ में 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री कम है।

फरवरी में अब तक 81% कम बारिश
रात के तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक रहा। रात का सर्वाधिक तापमान नूंह में 17.1 डिग्री और सबसे कम करनाल में 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फरवरी महीने में अब तक केवल 2.1 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य 11.1 मिमी के मुकाबले 81 प्रतिशत कम है।

जिलावार बारिश का आंकड़ा
बुधवार को हरियाणा में सबसे अधिक बारिश सोनीपत जिले में 5.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा रोहतक में 4.2 मिमी, जींद में 3.7 मिमी, हिसार में 2.9 मिमी, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ में 2.5 मिमी, जबकि भिवानी और पानीपत में 1.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

आज और आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा में मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है। ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 22 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ बना रहने की उम्मीद है।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 8 2 6
Total Users : 400826
Total views : 646644

शहर चुनें