April 6, 2026 8:28 am

April 6, 2026 8:28 am

CHANDIGARH: समान काम के लिए समान वेतन की मांग पर यूटी कर्मचारियों की भूख हड़ताल 11वें दिन भी जारी

2 अप्रैल को चंडीगढ़ सचिवालय का घेराव, प्रशासन पर मांगें अनदेखी करने का आरोप

चंडीगढ़: समान काम के लिए समान वेतन समेत लंबित मांगों को लेकर यूटी कर्मचारियों की भूख हड़ताल ग्यारहवें दिन भी जारी रही। कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाईज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के आह्वान पर वाटर वर्क्स, सेक्टर-32 में चल रहे आंदोलन के तहत बुधवार को 12 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे।
भूख हड़ताल पर बैठने वालों में इलेक्ट्रिकल वर्कमैन यूनियन से अनमोल सिंह, मंदीप सिंह और राहुल कंसल; सीवरेज एम्प्लॉइज से बिट्टू और विक्की; सीएमसी हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन से मंगरू और तरसेम; पब्लिक हेल्थ यूनियन से मनोज कुमार; नगर निगम रोड से भोला सिंह, रामजीत और मोहिंदर; तथा बिल्डिंग मेंटेनेंस से सोमिंदर सिंह शामिल रहे।
प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप
वर्करों को संबोधित करते हुए नेतृत्व ने कहा कि कर्मचारी 10 दिसंबर से लगातार रैलियां और प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन न तो मांगों का समाधान कर रहा है और न ही वार्ता के लिए गंभीर है। नेताओं ने आरोप लगाया कि कोऑर्डिनेशन कमेटी के साथ किए गए वादों के अनुसार अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ये हैं प्रमुख मांगें
समान काम के लिए समान वेतन लागू किया जाए
पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट तुरंत प्रभाव से लागू हो
वेतन का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए
बचे हुए डेलीवेज कर्मियों को नियमित किया जाए
काम से निकाले गए कर्मियों को पुनः बहाल किया जाए
खाली पदों को शीघ्र भरा जाए
नगर निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन लाभ तुरंत दिए जाएं
चार नए लेबर कोड में मौजूद मजदूर-विरोधी धाराएं हटाई जाएं
2 अप्रैल को सचिवालय घेराव
नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि 9 फरवरी से भूख हड़ताल जारी है और 2 अप्रैल को चंडीगढ़ सचिवालय का घेराव किया जाएगा। किसी भी अप्रिय स्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, कन्वीनर रघबीर चंद, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजिंदर कुमार सहित राहुल वैद, राम दुलार, प्रेम पाल, वरिंदर बिष्ट, निर्मल सिंह, जगमोहन सिंह, सुरिंदर कुमार और राजिंदर सिंह ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।

 

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 4 3 2
Total Users : 291432
Total views : 493775

शहर चुनें