September 21, 2026 10:18 am

September 21, 2026 10:18 am

हरियाणा विधान सभा में बीएसी की पहली रिपोर्ट पेश, बजट सत्र का विस्तृत कार्यक्रम तय

चंडीगढ़, 20 फरवरी। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बजट सत्र के पहले दिन कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की पहली रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत की। रिपोर्ट में 20 फरवरी से 18 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र का विस्तृत कार्यक्रम तय किया गया है।

सत्र की बैठक का समय
समिति की सिफारिश के अनुसार, जब तक अध्यक्ष अन्यथा निर्देश न दें, 20 फरवरी को विधानसभा की बैठक प्रातः 11 बजे शुरू होगी। इस दिन राज्यपाल के अभिभाषण की समाप्ति के आधा घंटा बाद सदन की कार्यवाही आरंभ होगी और कार्यसूची पूरी होने के बाद स्थगित होगी।
23 फरवरी, 5 मार्च, 9 मार्च और 16 मार्च को सदन की बैठक दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
वहीं 24 से 27 फरवरी, 2 मार्च, 6 मार्च, 17 और 18 मार्च को बैठक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
21-22 फरवरी, 28 फरवरी-1 मार्च, 3-4 मार्च, 7-8 मार्च और 14-15 मार्च को अवकाश रहेगा।
राज्यपाल अभिभाषण और अनुपूरक अनुमान
23 से 26 फरवरी तक प्रश्नकाल, शून्यकाल और राज्यपाल के अभिभाषण पर सामान्य चर्चा होगी।
26 फरवरी को प्राक्कलन समिति की रिपोर्ट पेश की जाएगी। साथ ही वर्ष 2025-26 के लिए अनुपूरक अनुमान (तीसरी किस्त) प्रस्तुत होंगे, जिन पर चर्चा और मतदान भी होगा। इसी दिन नियम 121 के तहत चार निर्वाचित समितियों के नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
27 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का पुनरारंभ होगा। मुख्यमंत्री जवाब देंगे और धन्यवाद प्रस्ताव पर मतदान कराया जाएगा। इसके अलावा अनुपूरक अनुमानों के लिए विनियोग विधेयक भी पेश किया जाएगा।
2026-27 का बजट 2 मार्च को
2 मार्च को सुबह 11 बजे वर्ष 2026-27 के लिए बजट अनुमान प्रस्तुत किए जाएंगे।
5 मार्च को बजट पर सामान्य चर्चा शुरू होगी और विधानसभा समितियों की रिपोर्टें भी पेश की जाएंगी।
6 मार्च को प्रश्नकाल और बजट चर्चा जारी रहेगी तथा विधायी कार्य होंगे।
9 मार्च को बजट पर सामान्य चर्चा का पुनरारंभ होगा, जबकि 10 से 13 मार्च तक विभागीय स्थायी समितियों की बैठकें आयोजित की जाएंगी।
17 मार्च को बजट पर मतदान
16 मार्च को स्थायी समितियों की रिपोर्टें सदन में रखी जाएंगी और बजट पर चर्चा जारी रहेगी।
17 मार्च को वित्त मंत्री बजट पर जवाब देंगे। इसके बाद वर्ष 2026-27 के बजट अनुमानों पर चर्चा और मतदान होगा। साथ ही हरियाणा विनियोग विधेयक भी पेश किया जाएगा।
18 मार्च को प्रश्नकाल के बाद नियम 15 के तहत निरंतर बैठक संबंधी प्रस्ताव और नियम 16 के तहत अनिश्चितकालीन स्थगन संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे। इस दिन भी विधानसभा समितियों की रिपोर्टें सदन में रखी जाएंगी।
बीएसी की इस पहली रिपोर्ट के साथ हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र विधिवत रूप से शुरू हो गया है और आगामी एक माह तक राज्य की वित्तीय और विधायी गतिविधियों पर सदन में विस्तार से चर्चा होगी

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 7 4 8 4
Total Users : 417484
Total views : 668907

शहर चुनें