June 21, 2026 9:02 pm

June 21, 2026 9:02 pm

हरियाणा विज्ञान रत्न और युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार समारोह 28 फरवरी को; 11 प्रख्यात वैज्ञानिकों का होगा सम्मान

 

 

 

 

 

 

चंडीगढ़, 20 फरवरी। हरियाणा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय की ओर से 28 फरवरी को हरियाणा लोक भवन में “हरियाणा विज्ञान रत्न” और “हरियाणा युवा विज्ञान रत्न” पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम में कुल 11 प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
2022 से 2024 तक के वैज्ञानिक होंगे सम्मानित
समारोह में वर्ष 2022 से 2024 तक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा। “हरियाणा विज्ञान रत्न” के लिए 5 तथा “हरियाणा युवा विज्ञान रत्न” के लिए 6 वैज्ञानिकों का चयन किया गया है।
5 वैज्ञानिकों को मिलेगा हरियाणा विज्ञान रत्न सम्मान
वर्ष 2022 के लिए
CSIR-Central Salt and Marine Chemicals Research Institute के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अरविन्द कुमार
Central University of Punjab के प्रोफेसर डॉ. राजकुमार
वर्ष 2023 के लिए
Indian Institute of Science Education and Research Mohali तथा
Panjab University की एमेरिटस प्रोफेसर डॉ. सुदेश कौर खंडूजा
वर्ष 2024 के लिए
Regional Centre for Biotechnology के प्रोफेसर डॉ. दीपक थंकप्पन नायर
National Brain Research Centre के वैज्ञानिक डॉ. अनिर्बान बासू
6 वैज्ञानिकों को मिलेगा हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार
वर्ष 2022 के लिए
Indian Institute of Technology Gandhinagar के सहायक प्रोफेसर डॉ. विनीत वशिष्ट
Wadia Institute of Himalayan Geology के वैज्ञानिक डॉ. विकास
वर्ष 2023 के लिए
National Institute of Technology Agartala के सहायक प्रोफेसर डॉ. परमवीर सिंह
Indian Institute of Science के सहायक प्रोफेसर डॉ. चिराग जैन
वर्ष 2024 के लिए
Indian Institute of Science Education and Research Mohali के सहायक प्रोफेसर डॉ. जोगेन्द्र सिंह
L V Prasad Eye Institute की परामर्शदाता नेत्र चिकित्सक डॉ. स्वाति सिंह
प्रवक्ता ने बताया कि यह समारोह विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य के वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करना और युवाओं में शोध एवं नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाना है। राज्य सरकार का लक्ष्य हरियाणा को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 9 2 0 8
Total Users : 349208
Total views : 576544

शहर चुनें