September 22, 2026 11:31 am

September 22, 2026 11:31 am

HARYANA: 18 से 21 मार्च तक ई-नीलामी करेगा HSVP

आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत संपत्तियों व बहु-मंजिला अपार्टमेंट की होगी ऑनलाइन बोली
चंडीगढ़, 3 मार्च। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा 18 से 21 मार्च 2026 तक विभिन्न श्रेणियों की संपत्तियों की ई-नीलामी आयोजित की जाएगी। इस दौरान आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत संपत्तियों तथा बहु-मंजिला अपार्टमेंट स्थलों की ऑनलाइन बोली लगेगी।
प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि यह ई-नीलामी पूरी तरह पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी।
किस दिन किन साइट्स की नीलामी?
🔹 18 मार्च 2026
सभी जोन की आवासीय व व्यावसायिक साइट्स (प्रेफरेंशियल)
नर्सिंग होम साइट्स
क्लिनिक साइट्स
सभी स्कूल साइट्स
🔹 19 मार्च 2026
गुरुग्राम और रोहतक जोन की आवासीय व व्यावसायिक साइट्स (सामान्य)
🔹 20 मार्च 2026
जिला फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला जोन की आवासीय व व्यावसायिक साइट्स (सामान्य)
🔹 21 मार्च 2026
सभी जोन की मेजर साइट्स
व्यावसायिक
होटल
अस्पताल
संस्थागत
बहु-मंजिला इमारत स्थल
ईएमडी नियम में संशोधन
प्रवक्ता ने बताया कि 19 सितंबर 2025 की ई-नीलामी नीति की धारा-4 में संशोधन के अनुसार, मेजर साइट्स के लिए अब न्यूनतम तीन ईएमडी (Earnest Money Deposit) अनिवार्य होंगी। इन साइट्स की नीलामी 21 मार्च को की जाएगी।
सुबह 10 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया
ई-नीलामी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इच्छुक आवेदक संपत्तियों का विवरण, नियम व शर्तें HSVP की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http://hsvphry.org.in⁠ तथा हेल्पलाइन नंबर 1800-180-3030 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्राधिकरण ने निवेशकों, संस्थानों और आम नागरिकों से समय पर पंजीकरण कर प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 8 0 5 0
Total Users : 418050
Total views : 669613

शहर चुनें