August 29, 2026 11:10 am

August 29, 2026 11:10 am

HARYANA: इन्तकाल मंजूरी के बदले 5,000 रुपये रिश्वत लेते हल्का पटवारी अजय रंगे हाथ गिरफ्तार

सोनीपत, 03 मार्च 2026। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी समेपुर अजय (37) को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है। आरोपी को सोनीपत स्थित हेरिटेज क्लब से ट्रैप के दौरान गिरफ्तार किया गया।
ब्यूरो को दी गई शिकायत में आरोप था कि पटवारी ने दो प्लॉटों के इन्तकाल दर्ज करने और मंजूरी दिलाने के बदले 5,000 रुपये की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया और आरोपी को रिश्वत की राशि स्वीकार करते ही धर दबोचा।
इस संबंध में अभियोग संख्या 07 दिनांक 03.03.2026 को धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
ब्यूरो के निदेशक डॉ. ए.एस. चावला ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
आमजन से अपील की गई है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1064 या 1800-180-2022 पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 2 8 6
Total Users : 400286
Total views : 645888

शहर चुनें