August 30, 2026 6:54 am

August 30, 2026 6:54 am

Sanjay Bhatia ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम Nayab Singh Saini समेत कई नेता रहे मौजूद

चंडीगढ़: हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार Sanjay Bhatia ने गुरुवार को चंडीगढ़ में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे।

कौन हैं संजय भाटिया?
संजय भाटिया का जन्म 29 जुलाई 1967 को हरियाणा के पानीपत जिले में हुआ था। वे पानीपत के मॉडल टाउन के निवासी हैं। उन्होंने पानीपत के आईबी कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की, जबकि पोस्ट ग्रेजुएशन Kurukshetra University से की।
छात्र जीवन से ही वे भाजपा की छात्र इकाई Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (एबीवीपी) से जुड़े रहे।
1987 में मंडल सचिव बने
1989 में एबीवीपी के जिला महासचिव
1998 में भाजपा युवा मोर्चा के राज्य महासचिव नियुक्त हुए
2019 के लोकसभा चुनाव में वे करनाल से सांसद निर्वाचित हुए थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 6.56 लाख से अधिक मतों के बड़े अंतर से हराया था। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काटकर मनोहर लाल खट्टर को मैदान में उतारा था।
संजय भाटिया हरियाणा खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। टिकट कटने के बाद वे संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 8 2 6
Total Users : 400826
Total views : 646644

शहर चुनें