August 5, 2026 7:08 am

August 5, 2026 7:08 am

टटिहरी” विवाद पर पहली बार बोले रैपर बादशाह, वीडियो जारी कर दी सफाई, सुने वीडियो

नई दिल्ली/जींद: हरियाणवी गाने “टटिहरी” को लेकर जारी विवाद के बीच मशहूर रैपर Badshah पहली बार सामने आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने गाने को लेकर उठ रहे सवालों और आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी है।
वीडियो में बादशाह ने कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने बताया कि गाने को मनोरंजन के तौर पर बनाया गया था, लेकिन यदि किसी को इससे आपत्ति हुई है तो वह उसकी भावनाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने दर्शकों और फैंस का सम्मान करते हैं और किसी भी तरह के गलत संदेश को बढ़ावा देना उनकी मंशा नहीं है।
दरअसल, हाल ही में रिलीज हुए हरियाणवी ट्रैक “टटिहरी” के कुछ लीरिक्स और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही है। कई लोगों ने गाने पर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के कथित सेक्शुअलाइजेशन का आरोप लगाते हुए इसे आपत्तिजनक बताया था। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी और गाने को लेकर विरोध के स्वर भी उठने लगे थे।

बढ़ते विवाद के बीच बादशाह ने वीडियो जारी कर कहा कि वह हमेशा अपने संगीत के जरिए लोगों को एंटरटेन करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि फैंस का प्यार और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वह आगे भी जिम्मेदारी के साथ काम करते रहेंगे।
गौरतलब है कि गाने के रिलीज के बाद से ही इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे महज एक म्यूजिक वीडियो बता रहे हैं, जबकि कई सामाजिक संगठनों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके लीरिक्स पर सवाल उठाए हैं। ऐसे में अब बादशाह के वीडियो बयान के बाद इस पूरे विवाद को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 8 2 6 1 0
Total Users : 382610
Total views : 622022

शहर चुनें