September 20, 2026 12:18 am

September 20, 2026 12:18 am

महंगाई की मार से गरीबों व मध्यम वर्ग का जीना दुश्वार- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी सरकार विदेशी दबाव में फैसले ले रही है- हुड्डा

चंडीगढ़, 7 मार्च : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा बढ़ती महंगाई, विदेशी दबाव और राज्यसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया दी है। हुड्डा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में महंगाई लगातार विकराल होती जा रही है। पेट्रोल-डीजल के बाद लगातार गैस सिलेंडर के दामों में हो रही बढ़ोतरी गरीब व मध्यम वर्ग की जेब पर सीधा डाका है। कमरतोड़ महंगाई के चलते आम आदमी का जीन दुश्वार हो गया है।हुड्डा ने जोर देकर कहा कि सरकार को कम से कम रसोई में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक वस्तुओं जैसे गैस, तेल और अन्य खाद्य सामग्रियों के दामों पर नियंत्रण रखना चाहिए ताकि लोग कम से कम दो जून की रोट तो खा सकें। लेकिन ऐसा करने की बजाए गैस के रेट को बढ़ाना जनता के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है।इसके अलावा, हुड्डा ने अंतरराष्ट्रीय तेल आयात जैसे महत्वपूर्ण फैसलों पर अमेरिकी दबाव का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति ऐसी हो गई है कि तेल लाने जैसे बुनियादी निर्णयों के लिए भी सरकार को दूसरे देशों से सर्टिफिकेट लेना पड़ रहा है और 30 दिनों की मोहलत मांगी जा रही है। “यह शर्मनाक है कि एक आजाद देश होने के बावजूद हमें किसी अन्य राष्ट्र से इजाजत लेनी पड़ रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि जो डील हुई है, वह दबाव में हुई है और देश की संप्रभुता पर सवाल खड़े करती है।राज्यसभा चुनाव को लेकर हुड्डा ने एक बड़ा बयान देते हुए स्पष्ट किया कि चुनाव में कांग्रेस की जीत तय। आंकड़ों के मुताबिक एक सीट बीजेपी के खाते में जाएगी और दूसरी कांग्रेस जीतेगी। लेकिन बीजेपी ने अपने दो उम्मीदवार चुनाव में उतारे है,ऐसे में बीजेपी को तय करना है कि वो अपने 2 उम्मीदवारों में से किसे जितवाना चाहती है। क्योंकि आकंड़ों के मुताबिक उसके खाते में सिर्फ एक ही सीट जाएगी। और दूसरी सीट पर कांग्रेस अपनी सीट सुनिश्चित करेगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 4 3
Total Users : 416443
Total views : 667522

शहर चुनें