May 23, 2026 10:13 pm

May 23, 2026 10:13 pm

महिला दिवस पर एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन पंचकूला मॉड्यूल का आयोजन, महिला अधिकारियों को किया सम्मानित

पंचकूला/चंडीगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन पंचकूला मॉड्यूल की ओर से विभिन्न कार्यालयों में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिला अधिकारियों के योगदान को सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया।
प्रशासनिक कार्यालय भवन, पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में एजीएम (पेंशन सेल) सुश्री नेहा पराशर की उपस्थिति में एसोसिएशन पदाधिकारियों द्वारा केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नेहा पराशर ने देश की उन्नति और विकास में महिलाओं के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए महिला अधिकारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
इसी प्रकार क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ सहित अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां महिला अधिकारियों को सम्मानित कर उनके कार्य और समर्पण की सराहना की गई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन की महिला प्रतिनिधि सुश्री ज्योति राय, एजीएस राम किशोर पोद्दार तथा रीजनल सेक्रेटरी दीपक सोढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रयासों से यह आयोजन यादगार बन गया।
एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन पंचकूला मॉड्यूल की ओर से डीजीएस प्रेम पवार एवं अध्यक्ष विनय कुमार ने भी सभी महिला अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अधिकारियों को वॉकाथॉन में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित और प्रोत्साहित किया गया। महिला अधिकारियों ने इस पहल और आयोजन के लिए एसोसिएशन के प्रति प्रसन्नता और सराहना व्यक्त की।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 8 5
Total Users : 323585
Total views : 540311

शहर चुनें