September 20, 2026 1:36 pm

September 20, 2026 1:36 pm

मादुरो की गिरफ्तारी पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, कहा– अंतरराष्ट्रीय कानून के लिए खतरनाक मिसाल

वाशिगटन। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ अमेरिका की सैन्य कार्रवाई और गिरफ्तारी को लेकर गंभीर चिंता जताई है। महासचिव के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया कि वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम क्षेत्रीय स्थिरता के लिए चिंताजनक हो सकते हैं और यह अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान पर भी सवाल खड़े करते हैं।
गुतारेस ने स्पष्ट किया कि वेनेजुएला की आंतरिक स्थिति से अलग, इस तरह की कार्रवाई एक “खतरनाक मिसाल” कायम करती है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की गहरी चिंता है कि इन घटनाओं में अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन नहीं किया गया।
उल्लेखनीय है कि न्यूयॉर्क के संघीय अधिकारियों ने राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी पर मादक पदार्थों से जुड़े आतंकवाद की साजिश और अमेरिका के खिलाफ विनाशकारी उपकरण रखने की साजिश के आरोपों में अभियोग लगाया है।
अमेरिका ले जाया गया मादुरो, वेनेजुएला में मिले-जुले प्रतिक्रिया
अमेरिका ने दावा किया है कि महीनों से बढ़ाए जा रहे दबाव के बाद उसने वेनेजुएला में बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर राष्ट्रपति मादुरो को हिरासत में लिया और देश से बाहर ले गया। इस घटनाक्रम के बाद वेनेजुएला के कुछ इलाकों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिले हैं।
हालांकि, अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश के कई हिस्सों में लोगों ने इस कदम का स्वागत भी किया है। मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर वेनेजुएला और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 0 1 6
Total Users : 417016
Total views : 668289

शहर चुनें