November 16, 2026 11:52 pm

November 16, 2026 11:52 pm

दिल्ली में घने कोहरे से रेल और हवाई यातायात प्रभावित, यात्रियों को परेशानी

नई दिल्ली: राजधानी और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेनों में देर हुई, जबकि कुछ फ्लाइट्स लेट हुईं या रद्द करनी पड़ीं। यात्रियों को स्टेशन और एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर ट्रेनों में देरी
कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस – 2 घंटे 40 मिनट लेट
अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस – 1 घंटा 18 मिनट लेट
मुंबई–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस – 1 घंटा 33 मिनट लेट
गीता जयंती एक्सप्रेस – 3 घंटे 16 मिनट लेट
चेन्नई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस – 1 घंटा 5 मिनट लेट
कर्नाटक सुपरफास्ट एक्सप्रेस – 3 घंटे 6 मिनट लेट
आनंद विहार टर्मिनल पर असर
गोरखपुर–आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस – 1 घंटा 37 मिनट लेट
सत्याग्रह एक्सप्रेस – 1 घंटा 36 मिनट लेट
सारंग राजधानी एक्सप्रेस – 1 घंटा 56 मिनट लेट
भागलपुर–आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस – 4 घंटे 16 मिनट लेट
पुरी–आनंद विहार एक्सप्रेस – 1 घंटा लेट
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर देरी
बुलंदशहर–तिलक ब्रिज मेमू – 1 घंटा 55 मिनट लेट
भुवनेश्वर–नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस – 1 घंटा 2 मिनट लेट
गीता जयंती एक्सप्रेस – 3 घंटे 16 मिनट लेट
कर्नाटक सुपरफास्ट एक्सप्रेस – 3 घंटे 10 मिनट लेट
जनशताब्दी एक्सप्रेस – 1 घंटा 22 मिनट लेट
नागपुर–अमृतसर एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस – 1 घंटा 13 मिनट लेट
उत्तर रेलवे के अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, लगभग 74 ट्रेनें प्रभावित हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
हवाई यातायात पर भी कोहरे का असर
नई दिल्ली–मुंबई (SG-664) – लेट
नई दिल्ली–दरभंगा (SG-495) – लेट
नई दिल्ली–श्रीनगर (SG-661) – लेट
नई दिल्ली–वाराणसी (SG-9718) – लेट
नई दिल्ली–गोरखपुर (SG-937) – रद्द
नई दिल्ली–वाराणसी (SG-8718) – रद्द
यात्रियों के लिए चेतावनी
घने कोहरे के कारण स्टेशन और एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार जारी है। मौसम साफ होने तक ट्रेनों और फ्लाइट्स के संचालन पर असर बना रहेगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 5 5 8 3 6
Total Users : 455836
Total views : 721277

शहर चुनें