September 20, 2026 1:36 pm

September 20, 2026 1:36 pm

दिल्ली में ठंड और कोहरे का असर, वायु गुणवत्ता भी बिगड़ी

नई दिल्ली: पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक पहुंचा है। राजधानी दिल्ली में सुबह और शाम के समय कड़कड़ाती ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में तेज धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है।

तापमान में उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 3 जनवरी को अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य 19.3 डिग्री से 2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रहा, जो सामान्य 6.9 डिग्री से 1.2 डिग्री अधिक है।
पालम: 15.8 डिग्री
लोधी रोड: 17.6 डिग्री
रिज: 16.3 डिग्री

आया नगर: 17.2 डिग्री
मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 4 जनवरी रविवार को सुबह दिल्ली में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः लगभग 18 और 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा की गति 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने की उम्मीद है। विभाग का कहना है कि सोमवार को भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

राजधानी और आसपास के शहरों में वायु गुणवत्ता की स्थिति
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में रविवार सुबह 7:15 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 298 अंक पर था।

दिल्ली एनसीआर के अन्य शहरों में स्थिति इस प्रकार रही:
फरीदाबाद: 278
गुरुग्राम: 295
गाजियाबाद: 282
ग्रेटर नोएडा: 266
नोएडा: 268
राजधानी के अधिकांश इलाकों में AQI 200-300 के बीच दर्ज किया गया, जबकि कुछ हिस्सों में यह 300-400 के स्तर तक पहुंच गया, जो स्वास्थ्य के लिए जोखिमपूर्ण है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 0 1 6
Total Users : 417016
Total views : 668289

शहर चुनें