August 29, 2026 1:38 am

August 29, 2026 1:38 am

हरियाणा में ईंधन और एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर फैली अफवाहों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिडिल ईस्ट में चल रही युद्ध जैसी परिस्थितियों के बावजूद हरियाणा में घरेलू गैस और ईंधन की आपूर्ति सामान्य और निर्बाध है।
मुख्यमंत्री ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्टॉक की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में तेल कंपनियों ने भरोसा दिलाया कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और गैस की आपूर्ति लगातार जारी है।
सैनी ने कहा कि कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और अन्य आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि आम जनता के लिए भी पूरी आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की चोरी, कालाबाजारी या जमाखोरी पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।
साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और अनावश्यक घबराहट या गैस एवं ईंधन का अतिरिक्त भंडारण न करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है और हर घर तक घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 7 1
Total Users : 400071
Total views : 645601

शहर चुनें