April 6, 2026 12:32 pm

April 6, 2026 12:32 pm

पंचकूला में एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम की कार्रवाई, चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ निवासी युवक काबू, अंबाला से चोरी की बाइक और ई-रिक्शा की बैटरी बरामद
पंचकूला। पंचकूला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट (AVT) टीम ने वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ई-रिक्शा की चोरी हुई बैटरी भी बरामद की है।
एसीपी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए गठित एवीटी टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर 12 मार्च को सेक्टर-14 पंचकूला स्थित किसान भवन के पास दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को चोरी की बाइक के साथ काबू कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिश उर्फ गुलशन निवासी मौली जांगरा, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह बाइक करीब तीन महीने पहले अंबाला से चोरी की थी। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि इस मामले में थाना सेक्टर-14 पंचकूला में पहले से ही वाहन चोरी का मामला दर्ज था। आरोपी से पूछताछ के दौरान एक अन्य चोरी की वारदात का भी खुलासा हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एक ई-रिक्शा की बैटरी भी चोरी की थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सेक्टर-17 पंचकूला से ई-रिक्शा की बैटरी बरामद कर ली है। इस मामले में भी पंचकूला में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 4 9 0
Total Users : 291490
Total views : 493855

शहर चुनें