August 30, 2026 4:46 am

August 30, 2026 4:46 am

PM किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, हरियाणा के 15.86 लाख किसानों को मिले 328 करोड़ रुपये

चंडीगढ़। Narendra Modi ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की। इसके तहत देशभर के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।
इस किस्त के तहत हरियाणा के 15 लाख 86 हजार किसानों के खातों में लगभग 328 करोड़ रुपये की राशि सीधे भेजी गई है, जिससे राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता मिली है।
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित राज्य स्तरीय ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा। इस मौके पर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री Shyam Singh Rana भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों को दी जा रही यह वित्तीय सहायता केंद्र सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो अन्नदाता के कल्याण के लिए लगातार दिखाई दे रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान प्रधानमंत्री की नीतियों और योजनाओं का केंद्र बिंदु हैं। पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के कल्याण और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 22वीं किस्त के साथ ही हरियाणा के किसानों को इस योजना के तहत अब तक कुल 7,562 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को सम्मान निधि देने के साथ-साथ खाद पर सब्सिडी भी उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और प्रधानमंत्री कुसुम योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. साकेत कुमार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक राज नारायण कौशिक, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 7 9 2
Total Users : 400792
Total views : 646592

शहर चुनें