October 13, 2026 8:17 pm

October 13, 2026 8:17 pm

शोक समाचार; हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माता जी का निधन

करनाल। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष Harvinder Kalyan की माता श्रीमती प्रेम कौर कल्याण का निधन हो गया। वे स्वर्गीय चौधरी देवी सिंह कल्याण की धर्मपत्नी थीं। उनके निधन से परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर है।
परिजनों के अनुसार श्रीमती प्रेम कौर कल्याण ने अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर प्रभु चरणों में लीन हो गईं। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वे हरियाणा चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त Devender Kalyan की भी माता थीं।
उनका अंतिम संस्कार आज 14 मार्च 2026 (शनिवार) को दोपहर 2:30 बजे करनाल के शिवपुरी गांव कुटेल में किया जाएगा। अंतिम यात्रा कल्याण फार्म, मधुबन स्थित निवास स्थान से दोपहर 2 बजे प्रस्थान करेगी।
श्रीमती प्रेम कौर कल्याण के निधन पर विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 6 8 2
Total Users : 429682
Total views : 685127

शहर चुनें