September 20, 2026 12:47 pm

September 20, 2026 12:47 pm

GMCH सेक्टर-32 के नर्सिंग स्टाफ ने काला बैज पहनकर जताया विरोध, 6 जनवरी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

चंडीगढ़: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH), सेक्टर-32, चंडीगढ़ के समस्त नर्सिंग स्टाफ ने अखिल भारतीय सरकारी नर्सेस फेडरेशन (AIGFN) के आह्वान पर अपनी लंबित और जायज़ मांगों के समर्थन में आंदोलन तेज कर दिया है। नर्सिंग कर्मियों ने 1 जनवरी से 6 जनवरी तक ड्यूटी के दौरान काला बैज पहनकर विरोध दर्ज कराया।
आंदोलन की कड़ी में शनिवार, 4 जनवरी को भी GMCH के नर्सिंग अधिकारियों ने काला बैज लगाकर ड्यूटी की और एकजुटता के साथ अपनी मांगों के प्रति दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया।


AIGFN के आह्वान पर 6 जनवरी को देशभर के केंद्रीय सरकारी अस्पतालों में कार्यरत नर्सिंग कर्मचारी नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस राष्ट्रीय प्रदर्शन में भाग लेने के लिए GMCH नर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन (NWA), सेक्टर-32, चंडीगढ़ की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया है, जो चंडीगढ़ यूटी का प्रतिनिधित्व करेगा।
GMCH नर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष  भगवान सहाय कुमावत ने कहा कि यदि इसके बावजूद केंद्र सरकार नर्सिंग कर्मचारियों की जायज़ मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो 6 जनवरी के बाद AIGFN द्वारा आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 9 2 5
Total Users : 416925
Total views : 668165

शहर चुनें