September 20, 2026 12:47 pm

September 20, 2026 12:47 pm

HARYANA: इनेलो में संगठनात्मक विस्तार, छ: अहम नियुक्तियां

चंडीगढ़, 4 जनवरी। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर छह नई नियुक्तियां की हैं। ये नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला से विचार-विमर्श के बाद की गईं।
पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गौरव सम्पत सिंह को प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं दलबीर जामनी, बलराज नौच और लोकेश दहिया को राज्य कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
इसके अलावा संगठनात्मक ढांचे के विस्तार के तहत कुलदीप कटारिया को गुरुग्राम शहरी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नए जिला के गठन के बाद विजय जैन को हांसी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि ये सभी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 9 2 4
Total Users : 416924
Total views : 668164

शहर चुनें