September 13, 2026 4:53 am

September 13, 2026 4:53 am

राज्यसभा चुनाव पर सियासत गरम: बीजेपी पर बरसे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कहा— लोकतंत्र में भरोसा नहीं

चंडीगढ़, 17 मार्च: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को लोकतंत्र और जनमत पर कोई भरोसा नहीं है और वह केवल हथकंडों के सहारे जीत हासिल करना चाहती है।

वोट चोरी और सत्ता का दुरुपयोग”
पत्रकार वार्ता में हुड्डा ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के बाद अब राज्यसभा चुनाव में भी बीजेपी ने “वोट चोरी” का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि संख्याबल न होने के बावजूद बीजेपी द्वारा दूसरा उम्मीदवार उतारना ही यह साबित करता है कि पार्टी लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान नहीं करती।
हुड्डा ने कहा कि इस चुनाव में सरकारी तंत्र का खुलकर दुरुपयोग किया गया और कांग्रेस के चार वैध वोटों को भी रद्द कर दिया गया, जबकि उन्हें पहले स्वीकार किया गया था।


रिटर्निंग ऑफिसर पर भी सवाल
कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने भी आरोप लगाया कि रिटर्निंग ऑफिसर ने बीजेपी के एजेंट की तरह काम किया। हालांकि उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस विधायकों की एकजुटता के चलते अंततः पार्टी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित हुई।

क्रॉस वोटिंग पर कार्रवाई के संकेत
हुड्डा ने कहा कि जिन पांच कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, उनके नाम पार्टी हाईकमान को भेज दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि संबंधित विधायक स्वयं इस्तीफा दें, अन्यथा पार्टी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बादली के विधायक कुलदीप वत्स पर लगाया जा रहा क्रॉस वोटिंग का आरोप गलत है और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान किया।


विधानसभा में हंगामे पर भी उठाए सवाल
हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस विधायक सदन में राज्यसभा चुनाव पर चर्चा चाहते थे, लेकिन उन्हें “नेम” करके बाहर कर दिया गया, जो पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी चर्चा से बच रही है क्योंकि उसने चुनाव जीतने के लिए अनैतिक तरीके अपनाए हैं।


कांग्रेस उम्मीदवार को जीत पर बधाई
हुड्डा ने राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले कांग्रेस उम्मीदवार करमवीर बौद्ध को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग की जीत है और कांग्रेस ने एक सामान्य कार्यकर्ता को राज्यसभा भेजकर अपनी विचारधारा को साबित किया है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 2 4 7 1
Total Users : 412471
Total views : 662286

शहर चुनें