September 13, 2026 4:54 am

September 13, 2026 4:54 am

HARYANA: बची-खुची कांग्रेस भी बिखराव की ओर: मोहन लाल बड़ौली

संजय भाटिया को राज्यसभा जीत पर बधाई, इनेलो पर लोकतंत्र के अपमान का आरोप
चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद संजय भाटिया को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपने अनुभव के दम पर राज्यसभा में हरियाणा की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।
मोहन लाल बड़ौली ने इस दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पार्टी में बढ़ती गुटबाजी और आंतरिक कलह के चलते कांग्रेस अब बिखराव की ओर बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं कर पा रही, यही वजह है कि उन्हें अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया।
उन्होंने कहा कि संख्याबल होने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी का केवल एक वोट से जीतना इस बात का प्रमाण है कि पार्टी के भीतर एकजुटता का अभाव है। बड़ौली के मुताबिक, कांग्रेस के नेताओं और विधायकों का भरोसा खुद अपनी पार्टी से उठता जा रहा है, और आने वाले समय में इसकी स्थिति और कमजोर हो सकती है।
इसी के साथ उन्होंने इनेलो पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल ने राज्यसभा चुनाव का बहिष्कार कर लोकतंत्र का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इनेलो ने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस का समर्थन किया और अपने विधायकों को मतदान से दूर रखा।
बड़ौली ने कहा कि भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और पार्टी महिलाओं, किसानों, गरीबों और युवाओं के हित में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।
अंत में उन्होंने एक बार फिर संजय भाटिया को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे राज्यसभा में सक्रिय भूमिका निभाते हुए देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 2 4 7 2
Total Users : 412472
Total views : 662287

शहर चुनें