September 13, 2026 8:38 am

September 13, 2026 8:38 am

पंचकूला में नवरात्र मेला: माता मनसा देवी मंदिर के लिए ट्रैफिक पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी

पंचकूला। माता मनसा देवी मंदिर में 19 से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले नवरात्र मेले को लेकर पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत यातायात एडवाइजरी जारी की है। मेले के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।
सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से पंचकूला आने वाले वाहन चालक मेले के दौरान मनसा देवी मंदिर मार्ग का उपयोग न करें। इसके बजाय उन्हें हाउसिंग बोर्ड वाले वैकल्पिक मार्ग से गुजरने की सलाह दी गई है।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। भारी वाहनों जैसे बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि के लिए पार्किंग कोहनी साहिब गुरुद्वारा से बाईं ओर मुड़कर थाना मनसा देवी के पास निर्धारित की गई है। वहीं, मंदिर क्षेत्र में अन्य भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
छोटे वाहनों जैसे ऑटो और दोपहिया के लिए पार्किंग मनसा देवी गौशाला के पास स्थित आम पार्किंग स्थल पर की जाएगी। सिंहद्वार से मंदिर परिसर तक सड़क किनारे किसी भी प्रकार की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।
ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन या शटल सेवाओं का उपयोग करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें, ताकि जाम और अव्यवस्था से बचा जा सके।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन कर सभी श्रद्धालु सुगमता से माता के दर्शन कर सकेंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 2 5 6 1
Total Users : 412561
Total views : 662407

शहर चुनें