June 21, 2026 1:30 pm

June 21, 2026 1:30 pm

एसीबी ने रिश्वत लेते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, 50 हजार रुपये बरामद

बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़ | 19 मार्च 2026: हरियाणा के राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), गुरुग्राम की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए 18 मार्च को दो आरोपियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरूण कुमार, संचालक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), जिला नूंह, और गिराज, निवासी वार्ड नंबर 4, पुन्हाना, जिला नूंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया कि उसके पति के निधन के बाद उसने गांव चाहलका स्थित CSC सेंटर के माध्यम से हरियाणा सरकार की दीन दयाल परिवार सुरक्षा योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करवाए थे। आरोपियों ने योजना के तहत 5 लाख रुपये की सहायता राशि जारी करवाने के एवज में पहले 1 लाख रुपये की रिश्वत मांग की, जिसे बातचीत के बाद 50 हजार रुपये पर तय किया गया।
शिकायत के आधार पर एसीबी ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को तय राशि के साथ आरोपियों के पास भेजा। जैसे ही आरोपियों ने 50 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने तुरंत बड़कल चौक से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से पूरी रिश्वत राशि भी बरामद कर ली गई।
इस घटना पर एसीबी ने कहा कि आमजन की सहभागिता भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी भी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है, तो इसकी सूचना तुरंत हरियाणा एसीबी हेल्पलाइन 1064 या 1800-180-2022 पर दी जा सकती है। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 9 0 5 2
Total Users : 349052
Total views : 576323

शहर चुनें