बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 19 मार्च 2026 — शहर के पॉश इलाके सेक्टर-9 में दिनदहाड़े हुए प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। वारदात के बाद सवालों के घेरे में आई चंडीगढ़ पुलिस के बीच, संयुक्त कार्रवाई में पंजाब पुलिस और हरियाणा पुलिस ने 30 घंटे के भीतर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एनकाउंटर के बाद गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक, हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मोहाली के रास्ते हरियाणा भाग निकले थे। पुलिस को उनकी लोकेशन मिलने के बाद कैथल जिले के चौशाला गांव में संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बंबीहा गैंग से जुड़े आरोपी
पंजाब के डीजीपी के अनुसार, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब और हरियाणा STF (करनाल यूनिट) की संयुक्त टीम ने बंबीहा गैंग के फरार गैंगस्टर लकी पटियाल के दो करीबी साथियों को दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन उर्फ पीयूष पहलवान और प्रीतम शाह के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजन उर्फ पीयूष पहलवान, जीवनजोत सिंह उर्फ जुगनू के ड्राइवर यादविंदर सिंह की हाई-प्रोफाइल हत्या में भी वांछित था।
3 हथियार बरामद, विदेश कनेक्शन भी सामने आया
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध हथियार बरामद किए हैं, जिनमें .30 कैलिबर और .32 कैलिबर पिस्टल शामिल हैं।
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी राजन उर्फ पीयूष पहलवान फिरोजपुर का रहने वाला है और कुछ समय पहले मलेशिया से नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था। दूसरा आरोपी प्रीतम शाह नवांशहर का निवासी है। दोनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
https://x.com/i/status/2034581748248625601
कैसे हुई थी वारदात
बुधवार को सेक्टर-9 में दिनदहाड़े हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत सिंह को उनकी गाड़ी में बैठा हुआ निशाना बनाया। आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर फरार हो गए थे।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें हमलावरों को खुलेआम गोलीबारी करते देखा गया। इस घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।
पुलिस का दावा—पूरा मॉड्यूल बेनकाब
पंजाब पुलिस के अनुसार, AGTF ने इस पूरे गैंग मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया है और 30 घंटे से भी कम समय में आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस अब इस हत्याकांड के पीछे की साजिश, फंडिंग और गैंग नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
फिलहाल, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस इस केस को संगठित अपराध से जोड़कर भी जांच कर रही है।
चौशाला एनकाउंटर में बड़ा खुलासा
कैथल जिले के चौशाला गांव में हुआ एनकाउंटर चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में हुए चर्चित मर्डर केस से जुड़ा हुआ है। इस मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों आरोपी उसी हत्याकांड में वांछित थे।
विक्रमजीत सिंह बराड़ के अनुसार, पुलिस और आरोपियों के बीच क्रॉस फायरिंग हुई, जिसमें आरोपियों ने पहले फायरिंग शुरू की। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों को काबू किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। ऑपरेशन के दौरान एक अहम बात यह रही कि हरियाणा पुलिस का एक जवान बाल-बाल बच गया।
एसपी AGTF ने बताया कि दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए चंडीगढ़ लाया जाएगा, जहां उनसे पूरे नेटवर्क और साजिश के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।

Total Users : 291401
Total views : 493732