October 12, 2026 12:35 pm

October 12, 2026 12:35 pm

हरियाणा के शिक्षक डॉ. विजय कुमार चावला को राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत की आजीवन सदस्यता, ‘एनबीटी बुक क्लब’ के बने सम्मानित सदस्य

बाबूगिरी ब्यूरो
कैथल/चंडीगढ़, 20 मार्च 2026। हरियाणा के शिक्षा जगत के लिए गर्व की खबर है। कैथल जिले के आरोही स्कूल, ग्योंग के हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार चावला को राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा एनबीटी बुक क्लब का सम्मानित सदस्य बनाया गया है। उन्हें आजीवन सदस्यता प्रदान करते हुए सदस्यता संख्या HAR/IND/BF120003 दी गई है।
डॉ. चावला का चयन वर्ष 2025 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हरियाणा से तीन सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों में हुआ था। राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा उनके नाम की सिफारिश स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार को भेजी गई थी। उनके नवाचारी प्रयासों और हिंदी भाषा शिक्षण में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया।
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के तहत लघु–सूचीबद्ध 154 शिक्षकों को एनबीटी की आजीवन सदस्यता प्रदान की गई है। इसके साथ ही उन्हें अपनी पसंद की पुस्तकें खरीदने के लिए अधिकतम 9,900 रुपये तक का उपहार भी दिया गया है।
डॉ. विजय कुमार चावला ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
उन्होंने राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल शिक्षकों को ज्ञान और साहित्य से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
डॉ. चावला की इस उपलब्धि से न केवल उनके स्कूल बल्कि पूरे हरियाणा में खुशी का माहौल है। यह सम्मान प्रदेश के शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 4 5
Total Users : 429145
Total views : 684351

शहर चुनें