May 23, 2026 8:25 pm

May 23, 2026 8:25 pm

कर्मचारियों का चंडीगढ़ प्रशासन को खुला पत्र, मांगें न मानीं तो 2 अप्रैल को सचिवालय घेराव का ऐलान

बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 21 मार्च 2026: Chandigarh Administration को संबोधित करते हुए यूटी के हजारों कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर खुला पत्र जारी किया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो 2 अप्रैल 2026 को यूटी सचिवालय का घेराव किया जाएगा।
पत्र में कर्मचारियों ने प्रशासन द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए डीसी रेट्स बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया, जिससे 18 हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को लाभ मिला है। हालांकि, उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण मुद्दे अब भी लंबित हैं, जिन पर कार्रवाई नहीं हो रही।

जायज मांगों पर नहीं हो रहा अमल”
कर्मचारियों का आरोप है कि श्रम कानूनों और केंद्र सरकार के नियमों के तहत उनकी कई मांगें पूरी तरह वैध हैं, लेकिन प्रशासन उन्हें लागू करने में विफल रहा है।

प्रमुख मांगें
कर्मचारियों ने अपने पत्र में कई अहम मांगें उठाईं, जिनमें शामिल हैं:
लेबर कोड की कथित मजदूर-विरोधी धाराओं में संशोधन
डीसी रेट्स में अनुभव के आधार पर वेतन वृद्धि (सीनियर कर्मचारियों को अलग ग्रेड)
समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करना
“समान काम के लिए समान वेतन” नीति लागू करना
आउटसोर्स कर्मचारियों को बोनस और ईएसआई सीमा बढ़ाना

डेली वेज कर्मचारियों को नियमित करना और छुट्टियों का प्रावधान
खाली पदों पर भर्ती और समय पर प्रमोशन
नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों की बहाली और मामले की जांच
ठेका बदलने पर वसूली और शोषण पर रोक
रिटायर्ड कर्मचारियों को समय पर पेंशन व मेडिकल रिइम्बर्समेंट
सिक्योरिटी गार्ड्स की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष तक लागू करना
कैशलेस मेडिकल स्कीम लागू करना
मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देना
सफाई कर्मचारियों को डीसी रेट्स के अनुसार वेतन और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना
“450 परिवारों पर संकट”
पत्र में नगर निगम से निकाले गए सैकड़ों कर्मचारियों का मुद्दा भी उठाया गया। कर्मचारियों का दावा है कि करीब 450 परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है और इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की जरूरत है।

2 अप्रैल को घेराव की चेतावनी
कर्मचारियों ने बताया कि 29 सितंबर को हुई कन्वेंशन में यह निर्णय लिया गया था कि यदि बातचीत से समाधान नहीं निकला तो आंदोलन किया जाएगा। अब इसी कड़ी में 2 अप्रैल को सचिवालय घेराव का ऐलान किया गया है।

प्रशासन से वार्ता की मांग
कर्मचारियों ने प्रशासन से अपील की है कि कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रतिनिधियों को मिलने का समय दिया जाए, ताकि समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए निकाला जा सके।
कर्मचारियों के इस कदम से आने वाले दिनों में चंडीगढ़ में श्रमिक मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 5 7
Total Users : 323557
Total views : 540274

शहर चुनें