August 27, 2026 5:07 am

August 27, 2026 5:07 am

फरीदाबाद के उद्योगपति राजकुमार जैन ओसवाल ‘जैन समाज रत्न’ से होंगे सम्मानित

31 मार्च को नई दिल्ली में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के दौरान होगा भव्य आयोजन

बाबूगिरी ब्यूरो

फरीदाबाद, 21 मार्च। शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी राजकुमार जैन ओसवाल को इस वर्ष जैन समाज के सर्वोच्च सम्मानों में से एक ‘जैन समाज रत्न’ अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें आगामी महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।
यह भव्य समारोह 31 मार्च को नई दिल्ली स्थित भगवान महावीर मेमोरियल हॉल में आयोजित होगा, जिसमें देशभर से जैन समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
समारोह में आचार्य महाश्रमण के विद्वान शिष्यों द्वारा आशीर्वचन दिए जाएंगे। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शिरकत करेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों में बांसुरी स्वराज सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली पुलिस के उपायुक्त राजा बांठिया भी विषय प्रस्तुति देंगे।
आयोजकों के अनुसार, राजकुमार जैन ओसवाल को यह सम्मान समाज सेवा, धार्मिक गतिविधियों और जनहित के कार्यों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। आयोजन में भगवान महावीर मेमोरियल समिति के अध्यक्ष के.एल. जैन और जैन महासभा दिल्ली के अध्यक्ष दिनेश दोषी की प्रमुख भूमिका है।

90 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय समाजसेवा
करीब 90 वर्षीय राजकुमार जैन ओसवाल फरीदाबाद में ओसवाल कास्टिंग्स (ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज) के चेयरमैन हैं। उनका जीवन उद्योग, धर्म और समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। वे शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक कार्यों में लंबे समय से सक्रिय हैं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जैन समाज का नाम रोशन कर चुके हैं।

पहले भी मिल चुके हैं कई प्रतिष्ठित सम्मान
राजकुमार जैन ओसवाल को इससे पहले भी अनेक सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें प्रमुख हैं—
श्रावक रत्न (1999, पालनपुर)
समाज रत्न (2001, फरीदाबाद)
जैन रत्न (2004, नागपुरा)
शासन रत्न (2005, फरीदाबाद)
समन्वय सौरभ (2014)
समन्वय सेतु अलंकरण (2017, विज्ञान भवन, नई दिल्ली)
दिल्ली गौरव अवॉर्ड (2024)
सेवा रत्न अवॉर्ड (2025)
रोटरी लिगेसी लीडर अवॉर्ड (2025)
यह सम्मान समारोह न केवल जैन समाज के लिए गर्व का विषय है, बल्कि समाजसेवा और उद्योग जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वालों के लिए प्रेरणा भी बनेगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 8 7 2 4
Total Users : 398724
Total views : 643666

शहर चुनें