October 13, 2026 4:06 pm

October 13, 2026 4:06 pm

इंडस्ट्रियल डीजल 22 रुपये महंगा, आप का भाजपा पर हमला

कीमतों में बढ़ोतरी से उद्योग संकट में, रोजगार पर खतरा—डॉ. सुशील गुप्ता
बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 21 मार्च 2026। हरियाणा में इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में 22 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। डॉ. सुशील गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी हरियाणा ने इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए भाजपा सरकार पर उद्योग और आम जनता पर महंगाई का नया बोझ डालने का आरोप लगाया है।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि इंडस्ट्रियल डीजल के साथ-साथ प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में 2.50 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि से उत्पादन लागत में भारी इजाफा होगा। इससे रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी होंगी और महंगाई पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर छोटे और मध्यम उद्योगों पर पड़ेगा, जिससे रोजगार के अवसर भी कम हो सकते हैं।
महंगाई से आम जनता पर बढ़ेगा बोझ
डॉ. गुप्ता ने कहा कि ईंधन की कीमतों में इस तरह की बढ़ोतरी सीधे तौर पर आम जनता की जेब पर असर डालती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को राहत देने के बजाय लगातार महंगाई का झटका दे रही है।
सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
उन्होंने कहा कि एक तरफ पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता के दावे किए जाते हैं, जबकि दूसरी ओर कई हिस्सों में गैस की किल्लत बनी हुई है। यह सरकार की नीतिगत विफलता को दर्शाता है।
कालाबाजारी बढ़ने की जताई आशंका
डॉ. सुशील गुप्ता ने चेतावनी दी कि कीमतों में लगातार वृद्धि से कालाबाजारी को बढ़ावा मिल सकता है, जिससे आम लोगों की परेशानियां और बढ़ेंगी।
ऑनलाइन सेवाएं भी हुईं महंगी
ईंधन दरों में बढ़ोतरी का असर अब अन्य सेवाओं पर भी दिखने लगा है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने अपने प्लेटफॉर्म चार्ज में 19.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
कीमतें वापस लेने की मांग
डॉ. सुशील गुप्ता ने सरकार से मांग की कि डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लिया जाए, ताकि उद्योगों और आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया गया, तो इसके गंभीर आर्थिक और सामाजिक परिणाम सामने आ सकते हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 5 8 6
Total Users : 429586
Total views : 684976

शहर चुनें