August 27, 2026 11:53 pm

August 27, 2026 11:53 pm

आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार से सभी वर्ग दुखी: CM नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर हरियाणा मॉडल की योजनाएं लागू होंगी—सीएम

बाबूगिरी ब्यूरो

चंडीगढ़/लहरागागा (पंजाब), 21 मार्च: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और हर वर्ग इससे परेशान है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यदि पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है, तो हरियाणा की तर्ज पर महिला, किसान, मजदूर और युवाओं के लिए व्यापक कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएंगी।

मुख्यमंत्री शनिवार को संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र के गांव बनारसी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान युवा नेता राकेश सिंह गिल ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

AAP सरकार पर तीखा हमला

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और उसने पंजाब को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया है। उन्होंने हाल ही में एक अधिकारी के आत्महत्या मामले को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के संसाधनों का दुरुपयोग कर उन्हें दिल्ली ले जाते हैं, जबकि पंजाब के लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

लहरागागा क्षेत्र की बदहाली पर चिंता

मुख्यमंत्री ने कहा कि लहरागागा कभी अनाज मंडियों और व्यापारिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध रहा है, लेकिन आज सरकारी अनदेखी के कारण अपनी पहचान खोता जा रहा है।

उन्होंने क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, कमजोर शिक्षा व्यवस्था, टूटी सड़कें और बंद होते उद्योगों का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर बड़े दावे किए थे, लेकिन हकीकत यह है कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को अभी भी पटियाला, लुधियाना या हरियाणा जाना पड़ता है।

नशा और कानून व्यवस्था बड़ा मुद्दा

सैनी ने कहा कि पंजाब में युवाओं का नशे की ओर झुकाव बेहद चिंताजनक है। खराब कानून व्यवस्था के कारण राज्य में निवेश नहीं आ रहा, जिससे रोजगार के अवसर भी कम हो रहे हैं।

हरियाणा मॉडल का जिक्र

मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही विचारधारा की सरकार होने से विकास की गति तेज होती है।

उन्होंने बताया कि: ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता दी गई है।

24 फसलों की MSP पर खरीद की जा रही है और 48 घंटे में भुगतान किया जाता है।

44 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार किसानों को खाद, दवाइयों और फसल खरीद की व्यवस्था देने में विफल रही है।

मनरेगा और पेंशन पर सवाल

सैनी ने कहा कि मनरेगा के क्रियान्वयन में पंजाब में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार ने अपने बजट में वृद्धावस्था पेंशन में कोई बढ़ोतरी नहीं की, जबकि हरियाणा में इसे लगातार बढ़ाया जा रहा है।

जनता से बदलाव की अपील

मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में वर्तमान सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएं। उन्होंने कहा कि उनके दरवाजे पंजाब के लोगों के लिए 24 घंटे खुले हैं और वे कभी भी उनसे मिल सकते हैं।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग:

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, संगरूर भाजपा जिला अध्यक्ष दामन बाजवा, पूर्व चेयरमैन महेंद्र सिंह गिल, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजरानी गिल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

लहरागागा की इस जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जहां आम आदमी पार्टी सरकार की नीतियों की आलोचना की, वहीं भाजपा के संभावित शासन का खाका पेश करते हुए ‘हरियाणा मॉडल’ को पंजाब में लागू करने का भरोसा दिलाया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 2 4 0
Total Users : 399240
Total views : 644472

शहर चुनें