October 12, 2026 12:35 pm

October 12, 2026 12:35 pm

डॉ. विजय चावला की राष्ट्रीय उपलब्धि से कैथल गौरवान्वित

डीईओ सुभाष कुमार ने किया सम्मानित, शिक्षकों के लिए बने प्रेरणा स्रोत
कैथल। जिले के आरोही स्कूल ग्योंग में कार्यरत हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय चावला ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कैथल का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने उन्हें अपने कार्यालय में सम्मानित किया और प्रशंसा पत्र प्रदान किया।
डीईओ सुभाष कुमार ने बताया कि डॉ. चावला ने आंध्र प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा दीक्षा प्लेटफॉर्म पर आयोजित 15 घंटे के “समावेशी शिक्षा का परिचय” ऑनलाइन कोर्स में भाग लिया। इस कोर्स में उन्होंने 649 अंक हासिल कर पूरे देश में दीक्षा लीडरबोर्ड में पहला स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि डॉ. चावला की यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायक है। आज के समय में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान और नवाचार बेहद जरूरी हैं, जिसे डॉ. चावला ने अपनी मेहनत और लगन से साबित किया है।
डीईओ ने कहा कि ऐसे ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को अपने ज्ञान को अपडेट करने और नई शिक्षण विधियों को सीखने का बेहतर अवसर देते हैं। डॉ. चावला की सफलता अन्य शिक्षकों को भी प्रेरित करेगी कि वे डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिक उपयोग करें।
इस अवसर पर कार्यालय के सुरेश कुमार (अधीक्षक), कुशल कुमार, छत्रपाल (डीएमएस) और प्रवीण थरेजा सहित अन्य कर्मचारियों ने भी डॉ. विजय चावला को बधाई दी।
MyGov प्लेटफॉर्म पर भी डॉ. चावला का जलवा
103 क्विज़ में 3.15 लाख से अधिक अंक, “चेंज मेकर” प्लैटिनम बैज हासिल
डॉ. विजय कुमार चावला ने भारत सरकार के डिजिटल प्लेटफॉर्म MyGov पर भी अपनी सक्रिय भागीदारी से पहचान बनाई है। उन्होंने अब तक 103 ऑनलाइन क्विज़ में हिस्सा लेकर कुल 3,15,800 अंक अर्जित किए हैं और “चेंज मेकर” का प्रतिष्ठित प्लैटिनम बैज हासिल किया है।


डॉ. चावला ने बताया कि MyGov एक ऐसा मंच है, जहां नागरिक सरकार की नीतियों और योजनाओं पर अपने सुझाव दे सकते हैं और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर देश के विकास में योगदान कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि MyGov पर अंक और सक्रियता के आधार पर बैज दिए जाते हैं, जिनमें एन्थूजिस्ट (कांस्य), डिस्कवरर (रजत), इन्फ्लुएंसर (स्वर्ण), चैंपियन (हीरा) और चेंज मेकर (प्लैटिनम) शामिल हैं।
डॉ. चावला ने “परीक्षा पर चर्चा” जैसे कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई और विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर अध्ययन, अनुशासन और देश के प्रति जागरूकता को दिया। साथ ही कहा कि MyGov जैसे प्लेटफॉर्म नागरिकों को न केवल जानकारी देते हैं, बल्कि देश के विकास में भागीदारी का अवसर भी प्रदान करते हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 4 5
Total Users : 429145
Total views : 684351

शहर चुनें