October 12, 2026 12:35 pm

October 12, 2026 12:35 pm

कैथल के हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय चावला का कमाल

MyGov पर 103 क्विज़ में 3.15 लाख अंक, बने “चेंज मेकर”
कैथल। जिले के आरोही स्कूल, ग्योंग में कार्यरत हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार चावला ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शानदार उपलब्धि हासिल कर शिक्षा जगत में नया उदाहरण पेश किया है। उन्होंने MyGov पर 103 ऑनलाइन क्विज़ में भाग लेते हुए कुल 3,15,800 अंक अर्जित किए हैं और “चेंज मेकर” का प्रतिष्ठित प्लैटिनम बैज प्राप्त किया है।
डॉ. चावला ने बताया कि MyGov भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण डिजिटल मंच है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को शासन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोग नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों पर अपने सुझाव दे सकते हैं और विभिन्न क्विज़, सर्वे व प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकते हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि “चेंज मेकर” बैज उन प्रतिभागियों को दिया जाता है, जो केवल भागीदारी ही नहीं बल्कि अपनी निरंतर सक्रियता और योगदान से अलग पहचान बनाते हैं। MyGov पर अंक के आधार पर बैज श्रेणियाँ निर्धारित हैं, जिनमें एन्थूजिस्ट (कांस्य), डिस्कवरर (रजत), इन्फ्लुएंसर (स्वर्ण), चैंपियन (हीरा) और चेंज मेकर (प्लैटिनम) शामिल हैं।


डॉ. चावला ने विभिन्न विषयों पर आधारित क्विज़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी ज्ञानवर्धक सोच और जागरूकता का परिचय दिया है। इसके अलावा उन्होंने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भी सक्रिय योगदान देते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रहने, आत्मविश्वास बढ़ाने और समय प्रबंधन के टिप्स दिए।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर अध्ययन, अनुशासन और देश के प्रति जागरूकता को दिया। डॉ. चावला का कहना है कि MyGov जैसे मंच न केवल जानकारी प्रदान करते हैं, बल्कि नागरिकों को देश के विकास में भागीदारी का अवसर भी देते हैं।
उनकी यह उपलब्धि न केवल कैथल बल्कि पूरे प्रदेश के शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 4 5
Total Users : 429145
Total views : 684351

शहर चुनें