October 13, 2026 5:13 pm

October 13, 2026 5:13 pm

चंडीगढ़ प्रशासन के ईंजीनिरिंग विंग में बड़ा बदलाव, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के पद पर नई नियुक्ति

पंजाब से प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारी को पब्लिक हेल्थ सर्कल की जिम्मेदारी, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू

बाबूगिरी ब्यूरो

चंडीगढ़, 31 मार्च: चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने पब्लिक हेल्थ विंग में अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक नई नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, पंजाब सरकार के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग (B&R-II शाखा) में कार्यरत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्री मिचेल को प्रतिनियुक्ति (डिपुटेशन) के आधार पर चंडीगढ़ में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (पब्लिक हेल्थ) नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आदेश के मुताबिक, उनकी तैनाती प्रारंभिक रूप से एक वर्ष के लिए या जब तक चंडीगढ़ प्रशासन को उनकी सेवाओं की आवश्यकता रहेगी, तब तक के लिए की गई है। यह नियुक्ति भारत सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार होगी।
प्रशासन ने पंजाब सरकार के प्रमुख सचिव (जल आपूर्ति एवं स्वच्छता) को पत्र भेजकर संबंधित अधिकारी को शीघ्र प्रभाव से रिलीव करने का अनुरोध किया है, ताकि वे चंडीगढ़ में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें।


इस आदेश की प्रतियां संबंधित विभागों—अकाउंटेंट जनरल, ट्रेजरी ऑफिसर, पब्लिक हेल्थ सर्कल और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।
चंडीगढ़ प्रशासन के इस फैसले को पब्लिक हेल्थ सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 6 1 4
Total Users : 429614
Total views : 685020

शहर चुनें