June 15, 2026 2:16 pm

June 15, 2026 2:16 pm

CHANDIGARH: सेक्टर-37 भाजपा कार्यालय ग्रेनेड हमले का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी कनेक्शन सामने

पाक-आईएसआई समर्थित मॉड्यूल का पर्दाफाश, पुर्तगाल-जर्मनी से मिल रहे थे निर्देश
चंडीगढ़, 4 अप्रैल। सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीमों ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान एक जिंदा हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलविंदर लाल उर्फ शामी, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, रुबल चौहान और मनदीप उर्फ अभिजोत शर्मा के रूप में हुई है। वहीं, इस हमले के दो मुख्य आरोपी गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा मॉड्यूल आईएसआई द्वारा समर्थित था और इसे विदेश में बैठे हैंडलर्स द्वारा संचालित किया जा रहा था। जांच एजेंसियों के अनुसार, पुर्तगाल और जर्मनी में बैठे विदेशी ऑपरेटिव्स आरोपियों को निर्देश दे रहे थे और पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक आरोपी एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा थे, जिसमें हमले को अंजाम देने के लिए कई स्तरों पर अलग-अलग सब-मॉड्यूल और कटआउट्स बनाए गए थे। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि हथियारों और विस्फोटक सामग्री की खेप को कई चरणों में विभिन्न ऑपरेटिव्स के जरिए आगे बढ़ाया गया, ताकि अंतिम हमलावरों तक पहुंचाया जा सके।
पुर्तगाल में बैठे हैंडलर बलजोत सिंह उर्फ जोट के निर्देश पर आरोपियों ने ग्रेनेड और हथियारों की आपूर्ति और हमले के क्रियान्वयन का समन्वय किया।
संयुक्त पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान एक जिंदा हैंड ग्रेनेड, एक जिगाना .30 बोर पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने, सप्लाई चेन का पता लगाने और देश-विदेश में फैले मॉड्यूल के अन्य लिंक को उजागर करने में जुटी हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 0 5 8
Total Users : 344058
Total views : 569429

शहर चुनें