October 12, 2026 10:10 pm

October 12, 2026 10:10 pm

HARYANA:मनरेगा की रक्षा के संकल्प के साथ कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी

मनरेगा की लड़ाई गांव-गांव तक: समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे व्यापक जनजागरण- राव नरेंद्र सिंह

चंडीगढ़ /पंचकूला । मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान को सशक्त एवं कारगर बनाने के लिए कांग्रेस ने रणनीति बनाकर मैदान में उतरने का फैसला लिया है। इसी प्रकरण के चलते कांग्रेस ने विभिन्न कांग्रेस पदाधिकारीयों की नियुक्तियां की ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान को लेकर कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा के मूल स्वरूप में बदलाव करने की साजिश की है। उन्होंने कहा कि पहली बात तो मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम खत्म करके राष्ट्रपिता का अपमान किया है, वहीं इसके मूल स्वरूप में बदलाव करके यह एक ऐसी जटिल प्रक्रिया बना दी गई है जिससे ग्रामीण ,मजदूर, दलित, गरीब ,वंचित, महिला वर्ग को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा तरह-तरह के कानून लाकर,कांग्रेस द्वारा जनहित में चलाई गई योजनाओं का नाम और स्वरूप बदल, अपनी तानाशाही मानसिकता को प्रदर्शित कर रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को बचाने के लिए संकल्पबद्ध है, और इसकी जागरूकता के लिए वह हर गांव, हर वार्ड, हर गली तक पहुंचेंगे और जागरूकता पैदा करेंगे। इसके लिए कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां की गई है। वही मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत की गई नियुक्तियों के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने हाई कमान की दिशा निर्देशन में कर्मठ कार्यकर्ताओं की एक टीम तैयार की है ,ताकि मनरेगा अभियान को सफल बनाया जाए, और सरकार को मनरेगा का नाम और स्वरूप बदलने से रोका जाए उन्होंने बताया कि
मनरेगा बचाओ संग्राम समन्वय समिति में नियुक्तियां की गई है उनके नाम इस प्रकार हैं
राव नरेंद्र सिंह — अध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC)
भूपेंद्र सिंह हुड्डा — नेता, कांग्रेस विधायक दल (CLP)
कुमारी सैलजा — सांसद एवं महासचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC)
रणदीप सिंह सुरजेवाला — सांसद एवं महासचिव, AICC
दीपेंद्र सिंह हुड्डा — सांसद एवं सदस्य, कांग्रेस कार्यसमिति (CWC)
जितेंद्र बघेल — सचिव, AICC एवं सह-प्रभारी, हरियाणा
प्रफुल्ला गुढ़ाडे — सचिव, AICC एवं सह-प्रभारी, हरियाणा
चौ. बीरेंद्र सिंह — पूर्व अध्यक्ष, HPCC
चौ. धरमपाल सिंह मलिक — पूर्व अध्यक्ष, HPCC
डॉ. अशोक तंवर — पूर्व अध्यक्ष, HPCC
चौ. उदय भान — पूर्व अध्यक्ष, HPCC
जय प्रकाश — सांसद
वरुण चौधरी — सांसद
सतपाल ब्रह्मचारी — सांसद
डॉ. रघुबीर कादियान — विधायक
अशोक अरोड़ा — विधायक
कुलदीप शर्मा — पूर्व विधानसभा अध्यक्ष
कैप्टन अजय सिंह यादव — पूर्व नेता, कांग्रेस विधायक दल (CLP
. राम किशन गुज्जर — पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (Ex-CPS)
जितेंद्र कुमार भारद्वाज
सुरेश गुप्ता
सुधा भारद्वाज — अध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस (HPMC)
निशित कटारिया — अध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस (HPYC)
सुश्री पूनम चौहान — मुख्य आयोजक, सेवादल हरियाणा
अविनाश यादव — अध्यक्ष, एनएसयूआई हरियाणा
फोम लाल — अध्यक्ष, आरजीपीआरएस हरियाणा

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 3 2 3
Total Users : 429323
Total views : 684605

शहर चुनें