July 13, 2026 6:18 am

July 13, 2026 6:18 am

PANCHKULA NEWS: उपायुक्त का अधिकारियों को सख्त निर्देश, प्रतिनिधि नहीं स्वयं रहना होगा उपस्थित

DC सतपाल शर्मा ने समाधान शिविर में सुनी जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

नगर निगम के कार्यकारी अभियंता को सूरजपुर में अवैध निर्माण को लेकर दो दिन में स्थिति स्पष्ट करने के दिए निर्देश

विलंब कार्य करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाही
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
पंचकूला, 18 मई- उपायुक्त सतपाल शर्मा ने लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में आज गांव सूरजपुर में अवैध निर्माण के विरूद्ध कार्रवाही न करने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता को दो दिन में अपना जवाब देने के निर्देश दिए। जवाब न देने पर उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।

उपायुक्त लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में आज जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। उपायुक्त ने समाधान शिविर में जिलावासियों की 13 समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर बिना विलंब किए समाधान करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने समाधान शिविर में वर्ष 2025व वर्ष 2026 की लंबित और रिओपन शिकायतें के मामलें में संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को वीरवार तक समस्याओं का समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने समाधान शिविर में संबंधित अधिकारियों के न आने और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के भेजने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को अपनी स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैठक में केवल संबंधित अधिकारी ही उपस्थित रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के भेजने पर सख्त कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।

सतपाल शर्मा ने सेक्टर-12 निवासी निवासी की एचएसवीपी के खाली पड़े प्लाॅटों में झाड़ियों को साफ करवाने की मांग पर कार्रवाही करते हुए एचएसवीपी के एसडीओ को मौके का मुआयना कर सफाई करवाने के निर्देश दिए।
गांव मोगीनंद निवासी ने उपायुक्त को अब तक गली का निर्माण न होने के संबंध में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि पहले भी उपायुक्त द्वारा नगर निगम के कार्यकारी अभियंता को मौके पर जाकर रिपोर्ट प्रस्तुत के निर्देश दिए गए थे, परंतु अब तक संबंधित अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई है। उपायुक्त ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को दो दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने गांव मोगीनंद के ग्रामीणों की 2022 में ट्यूब्वैल पास होने के बावजूद न लगाने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता को जल्द से जल्द जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिले में समाधान शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग अलग कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान एक ही जगह पर हो सके। इसी उद्देश्य के साथ प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी विभागों के संबंधित अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनते है और उनका समाधान करते है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविर में जुड़ कर लोगों से फीडबैक लेते है। उपायुक्त ने अधिकारियों को समाधान शिविर में आने वाली सभी समस्याओं का बिना विलंब के जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगराधीश जागृति, एमिनेंट पर्सन जसमेर बंजारा, विपिन लिड्डू, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास एवं पंचायत, आबकारी व कराधान, मत्स्य, वन, महिला बाल विकास, समाज कल्याण, नगर निगम, पुलिस सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 6 7 0 7
Total Users : 366707
Total views : 600383

शहर चुनें