July 13, 2026 7:11 am

July 13, 2026 7:11 am

चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, वाहन चोरी मामले में आरोपी सुमित उर्फ क्लच गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था चोरी की मोटरसाइकिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

चंडीगढ़, 18 मई 2026। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-39 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में आरोपी सुमित उर्फ क्लच को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित उर्फ क्लच पुत्र सतीश निवासी जनता कॉलोनी, नया गांव जिला मोहाली पंजाब, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई।

यह कार्रवाई यूटी चंडीगढ़ की महिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवरदीप कौर आईपीएस के निर्देशों, महिला पुलिस अधीक्षक सिटी के.एम. प्रियंका के मार्गदर्शन तथा एसडीपीओ साउथ वेस्ट धीरज कुमार डीएएनआईपीएस की निगरानी में की गई। थाना सेक्टर-39 की टीम, जिसकी अगुवाई इंस्पेक्टर राजीव कुमार, एसएचओ सेक्टर-39 कर रहे थे, ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
गुरु नानक पब्लिक स्कूल के पास पकड़ा गया आरोपी
पुलिस के अनुसार थाना सेक्टर-39 में एएसआई रचना की शिकायत पर एफआईआर नंबर 85 दिनांक 17 मई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) और 341(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सुमित उर्फ क्लच पुत्र सतीश निवासी जनता कॉलोनी, नया गांव जिला मोहाली पंजाब, उम्र 27 वर्ष को गुरु नानक पब्लिक स्कूल सेक्टर-37 चंडीगढ़ के पास गिरफ्तार किया। आरोपी जिस हीरो होंडा मोटरसाइकिल को चला रहा था, उस पर फर्जी नंबर प्लेट HP-27-T-3513 लगी हुई थी।
पुलिस जांच में पता चला कि मोटरसाइकिल का असली नंबर PB-27-F-8518 है, जिसे मलोया स्थित मंडी ग्राउंड क्षेत्र से चोरी किया गया था। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया
जांच में आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2020 में थाना नया गांव पंजाब में हत्या के प्रयास, मारपीट और धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
अदालत में पेश कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 6 8 1 0
Total Users : 366810
Total views : 600505

शहर चुनें