August 28, 2026 7:13 am

August 28, 2026 7:13 am

CHANDIGARH: 29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 के लिए चयनित युवा प्रतिनिधिमंडल को राज्यपाल का संबोधन

चंडीगढ़, 7 जनवरी 2026: पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक  गुलाब चंद कटारिया ने आज पंजाब लोक भवन में पंजाब और यू.टी. चंडीगढ़ से चयनित युवा प्रतिनिधियों को संबोधित किया। ये युवा 9 से 12 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव  2026 में भाग लेंगे।
इस अवसर पर विशेष मुख्य सचिव, खेल एवं युवा सेवाएं, पंजाब  सरवजीत सिंह; मुख्य सचिव, चंडीगढ़  एच. राजेश प्रसाद; प्रधान सचिव, राज्यपाल पंजाब  वी.पी. सिंह; गृह सचिव, चंडीगढ़  मंदीप सिंह बराड़; खेल सचिव, चंडीगढ़ प्रेरणा पुरी तथा निदेशक खेल, चंडीगढ़  सौरभ कुमार अरोड़ा उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनका चयन पंजाब और चंडीगढ़ के लिए गर्व का विषय है और यह उनकी प्रतिभा, अनुशासन तथा नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने युवाओं को याद दिलाया कि वे राष्ट्रीय मंच पर अपने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे, जहां उनका आचरण और प्रदर्शन उनके क्षेत्र के संस्कारों और क्षमताओं का परिचय देगा।
राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव, जो वर्ष 1995 से हर साल स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर आयोजित किया जाता है, देश के युवाओं को एकजुट करने का सशक्त मंच है। यह महोत्सव सांस्कृतिक अभिव्यक्ति, विचार-विमर्श और नेतृत्व विकास के अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सच्ची शिक्षा वही है जो चरित्र निर्माण और सेवा-भाव को विकसित करे।
“विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग” विषय पर प्रकाश डालते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह विकसित भारत 2047 के विज़न से जुड़ा है, जिसमें युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने जानकारी दी कि कुल 139 प्रतिभागी, जिनमें पंजाब से 85 और चंडीगढ़ से 54 युवा शामिल हैं, विकसित भारत चैलेंज ट्रैक और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
राज्यपाल ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और समर्पण ने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति दी है। उन्होंने छोटे साहिबजादों और शहीद भगत सिंह के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। साथ ही भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा, सुदृढ़ होता बुनियादी ढांचा, आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के तहत हुई प्रगति में युवाओं की अहम भूमिका को रेखांकित किया।
उन्होंने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दौरान भारत की विविधता में एकता का अनुभव करने के लिए प्रेरित किया और युवाओं को संवारने में कोचों एवं मार्गदर्शकों की भूमिका की सराहना की। राज्यपाल ने 50 लाख से अधिक प्रविष्टियों में से चयनित होने पर युवाओं को बधाई देते हुए एनवाईएफ 2026 में उनकी सफलता की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान से हुआ और समापन भी राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 1 2
Total Users : 399312
Total views : 644564

शहर चुनें