August 29, 2026 2:35 pm

August 29, 2026 2:35 pm

PUNJAB: झज्जर-बचौली जंगली जीव सैंक्चुअरी का नाम होगा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर

चंडीगढ़, 8 जनवरी 2026 – पंजाब राज्य जंगली जीव बोर्ड की स्टैंडिंग कमेटी ने रूपनगर जिले की झज्जर-बचौली जंगली जीव सैंक्चुअरी का नाम नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर रखने की मंजूरी दे दी। इसके बाद यह सैंक्चुअरी “श्री गुरु तेग बहादुर जंगली जीव सैंक्चुअरी” के नाम से जानी जाएगी।

मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए जंगलात एवं जंगली जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 350वां शहीदी दिवस पिछले साल 25 नवंबर को श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया था। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सैंक्चुअरी का नाम बदलकर गुरु साहिब जी के नाम पर रखने की सिफारिश की थी।
यह सैंक्चुअरी झज्जर, बचौली और लमलेहरी तीन गांवों में फैली हुई है, जिसका कुल क्षेत्रफल 289 एकड़ है। इसमें 218 एकड़ झज्जर, 55 एकड़ बचौली और शेष लमलेहरी में आता है। जंगली जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसे जंगली जीव सुरक्षा अधिनियम, 1972 की धारा 18(1) के तहत घोषित किया गया था।
इस मौके पर विभाग के सचिव प्रियांक भारती, प्रमुख मुख्य वनपाल धर्मिंदर शर्मा, चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन बसंता राज कुमार और सी.सी.एफ. (जंगली जीव) सतिंदर सागर भी मौजूद थे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 3 7 9
Total Users : 400379
Total views : 646008

शहर चुनें