September 20, 2026 12:17 am

September 20, 2026 12:17 am

DELHI: सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, हालत स्थिर: डॉक्टर

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी की हालत पूरी तरह स्थिर है और वह इलाज पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रही हैं।
डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। उन्हें एंटीबायोटिक्स और अन्य सहायक दवाएं दी जा रही हैं, जिससे उनकी स्थिति बेहतर हुई है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है।
सोमवार रात करीब 10 बजे सांस लेने में तकलीफ होने के बाद सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में सामने आया कि ठंडे मौसम और बढ़ते प्रदूषण के संयुक्त प्रभाव से उनका ब्रोंकियल अस्थमा कुछ बढ़ गया था। एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज और निगरानी में रखा गया।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, सोनिया गांधी को कब डिस्चार्ज किया जाएगा, इसका फैसला उनकी क्लिनिकल प्रगति के आधार पर किया जाएगा। संभावना है कि एक-दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने कहा, “कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। वह इलाज पर रिस्पॉन्ड कर रही हैं और ठीक हो रही हैं।”
गौरतलब है कि 79 वर्षीय सोनिया गांधी की तबीयत इससे पहले भी 7 जून 2025 को हिमाचल प्रदेश दौरे के दौरान खराब हुई थी। उस समय उन्हें शिमला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में आगे इलाज किया गया था। इससे पहले भी वह नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए इसी अस्पताल में आती रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 4 3
Total Users : 416443
Total views : 667522

शहर चुनें